सारंगढ

हरि नाथ खूंटे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो बनाए जाने पर युवाओं में उत्साह

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश का नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु देव साय एवम् संगठन महामंत्री पवन साय के सहमति से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें रायगढ़ जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक को बनाया गया है, इसी के साथ युवाओं में लोकप्रिय युवा नेता हरि नाथ खूंटे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। हरि नाथ खूंटे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने से क्षेत्र के युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ है।
बता दे की हरिनाथ खूंटे सतत सक्रिय रहने वाले युवा नेता है, एबीवीपी, बजरंग दल से भाजयुमो तक हरीनाथ खूंटे ने सारंगढ़ क्षेत्र में अपनी अलग आक्रामक नेता के रूप में छवि बनाई है, युवाओं के लिए हमेशा खड़े रहने के कारण इस वर्ग में खासे लोकप्रिय रहे है, साथ ही भाजपा से जुड़े युवाओं के लिए हरि नाथ खूंटे प्रेरणा पुंज की तरह है। सारंगढ़ विधानसभा के युवा कार्यकर्ता कृष्णा महिलाने, विनशू शर्मा, हर्ष डेविड, लक्ष्मण लहरे, अनिल प्रकाश सिंह, सुजीत खूंटे, दिनार्थ राज, हितेश अजगले, अनु कुर्रे, भुवन लहरे, घनश्याम साहू, अरविंद पटेल, ओम प्रकाश मैत्री, अवधेश पटेल, अजय साहू, प्रकाश लहरे सहित सैकड़ों युवाओं ने हरि नाथ खूंटे को प्रदेश टीम सामिल किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु देव साय, जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवम् भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का आभार व्यक्त किया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!