सारंगढ

जेवरा पंचायत की लापरवाही से मनरेगा से लगे लाखो रुपये का पौधे सूखे की चपेट में

सारंगढ़:-महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से किए गए वृक्षारोपण में पौधे सूखे की चपेट में आ गए हैं। नतीजतन पौधे मर रहे हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में लाखो, करोड़ों की राशि खर्च तो होती रहते है। लेकिन इस पंचायत में की गई पौधों की समुचित देखभाल नहीं हो पा रही है। वैसे ही एक मामला सारंगढ जनपद क्षेत्र की अंतगर्त ग्राम पंचायत जेवरा में लाखो रुपये की पौधे सूखे के चपेट में आ गए है। सरकार लगातार सैकड़ो हजारों पौधे लगाकर अधिकतर वृक्ष को पेड़ के रूप में परिवर्तन करने के लिए पंचायत को देख भाल पानी के लिए सौपा गया है। और पशुओं से बचाव के लिए ट्री गार्ड लगवा रहे है। सबकी राशि अलग अलग से निर्धारित रहता है। वही जिसमे मजदूरों के लिए मजदूरी की राशि जनरेट करने के लिए रोजगार सहायक को जिम्मेदारी दिया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरपँच अपने अपने हितैसियो के नाम पर जनरेट करवाया गया है और पौधों की देख भाल के लिए सरपँच को समय ही नही मिला तो पानी का छिड़काव कैसे करते। सरपँच साहब तो पैसा निकालने में ही बिजी रह गए होंगे कि पौधे सूखते रह गए और इधर पैसा निकालने में सरपँच बिजी रह गए। इस बात की पुष्टि हम नही कर रहे है बल्कि वहां लगे पौधे की सूखते हुए नजारे बता रही है। जब इस सम्बंध में सरपँच से बात किया गया तो बताया कि मेरा तबीयत बहुत खराब है अभी कुछ बताने के लायक नही हु। कहकर मीडिया से दूरी बना लिया गया। जब इस सम्बंध में तकनीकी सहायक से जानकारी लेने के लिए सम्पर्क किया गया तो जानकारी देने से बचते दिखे। जनपद सीईओ सारंगढ़ को सूखे हुए पौधे की फ़ोटो और वहाँ की स्थिति से अवगत कराया गया है। रायगढ कलेक्टर,जिला पंचायत सीईओ और पंचायत मंत्री से शिकायत करने की बात सामने आ रही है।

क्या कहते है जनपद सीईओ अभिशेख बनर्जी

जांच करवाया जाएगा अगर ऐसे कुछ स्थिति है तो न्याययोचित कार्यवाही किया जाएगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!