सारंगढ

श्रीराम आदर्श महिला महाविद्यालय सारंगढ़ में विदाई समारोह समपन्न…संध्या चंद्रा बनी मिस फेयरवेल…

सारंगढ़ / शिक्षा की ओर नित अग्रसर सारंगढ़ में 2011-12 से प्रारंभ एक मात्र महिला महाविद्यालय श्री राम आदर्श महिला विद्यालय संचालित है। जो बालिकाओं के उच्च शिक्षा हेतु पूरे अंचल में विख्यात है,जहाँ छात्राएँ रेगुलर एवं प्राइवेट दोनो तरह से शिक्षा प्राप्त करते हैं। जहां कल अंतिम वर्ष के छात्राओं हेतु विदाई कार्यक्रम रखा गया था।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के संचालक श्री ठाकुर सर, ठाकुर मैम, सुश्री प्रियंका सिहं, कमलकांत यादव, भागीरथी यादव, गोपाल पटेल, संजय चन्द्रा, अमित खुंटे, सुश्री कमलेश मैम, जयशंकर भूमिजन, विवेक
जायसवाल, कौशिल्या दीदी एवं समस्त सीनियर जूनियर छात्रा उपस्थित थे।

विपरीत परिस्थिति को बाधा नही बनने देना- ठाकुर सर


महाविद्यालय के संचालक ठाकुर सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते कहा कि विदाई शब्द संवेदनाओें से परिपूर्ण है, जो हमें सोचने के लिए बाध्य कर देता है कि हमारे सम्मुख न जाने कौन सी परिस्थिति होगी।
परिस्थिति को मार्ग में बाधा नही बनने देना चाहिए। विषम परिस्थितियों में भी क्षमतानुसार कार्य करने की प्रवृत्ति ही व्यक्ति में निखार लाता है। हम सभी के जीवन में कभी ना कभी ऐसे मौके ,ऐसा अवसर आता है, जब हमें अपनों से जुदा होना पड़ता है और जुदाई का वह समय असहनीय होता है ।लेकिन फिर भी हमें उस समय का सामना करना पड़ता है। इससे आगे बढ़कर सफलता हाशिल करनी पड़ती है।

उक्त समारोह में मिस फेयरवेल- संध्या चन्द्रा (बी.ए. अंतिम वर्ष), मिस इवनिंग-जसप्रीत कौर (बी.कॉम अंतिम वर्ष), को चुना गया।
सरस्वती वदंना एवं विदाई गीत इंदु चौहान (बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष) के द्वारा पप्रस्तुत की गई।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!