Uncategorizedसारंगढ

बिना अनुमति के सरकारी गौठान मे लगे ,हरे भरे पेड़ो को बिना प्रस्ताव के अपने घरेलू काम के लिए कटवाया गया,, देखिए खास रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज/सारंगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अंण्डोला में कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरुवा, गरुवा, घुरवा,बारी के तहत लाखों रुपये खर्च कर गांव गांव में गौठान निर्माण करवाया जा रहा हैं। एक तरफ शासन द्वारा गांवों में वृक्षारोपण कराया जा रहा है। वही दुसरी तरफ ग्राम पंचायत अंण्डोला मे बनाये गये गौठान मे लगे हरे भरे पेड़ो को बिना अनुमति के सरकारी गौठान मे लगे हरे भरे पेड़ो की अवैध कटाई किया गया


एक तरफ शासन द्वारा गांवों में वृक्षारोपण कराया जा रहा है। ताकि पर्यावरण के बचाव के लिए हरे भरे पेंड़ लगाने का शासन द्वारा जोर दिया जा रहा है। तो दूसरी तरफ शासन द्वारा बनाए गए गौठान मे लगे शासकीय पेंड़ो को ग्राम पंचायत के सरपंच गौठान अध्यक्ष द्वारा ही बिना अनुमति के अवैध रूप से काटकर घरेलू उपयोग किया गया कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए अपनी जेबें भर रहे हैं।सरपंच गौठान अध्यक्ष को शासन प्रसाशन का कोई डर नही वही सरपंच की मनमानी से ग्रामीण शिकायत तक नहीं कर रहे है। सारंगढ़ ब्लाॕक के ग्राम पंचायत अंण्डोला मे छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरुवा, गरुवा, घुरवा,बारी गौठान का निर्माण लाखों रुपये ख़र्च कर बनवाया गया है।

ताकि गांवों के मावेशियों को शासकीय गौठान में रखा जा सके और पेड़ के निचे छाया में रह सके गौठान में मवेशियों के छाया के लिए पेड़ भी लगा हुआ था जिसमें दर्जनों हरे भरे पेंड़ लगे हुए थे जिसे ग्राम पंचायत के ही सरपंच गौठान अध्यक्ष के द्वारा काटा गया मशीन से पेंड़ो की कटाई की गई है। जबकि नियमानुसार शासकीय पेड़ों को काटना और बेचना गलत है। पर्यावरण की रक्षा हेतु शासन पेंड़ लगाने का आह्वान कर रही है। लेकिन पेंड़ लगाना तो दुर गौठान मे रह रहे मवेशियों के छाया के लिए है। गौठान मे लगे हुए पेंड़ो को काटा जा रहा है। और सबसे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है। कि ग्राम के मुखिया सरपंच गौठान अध्यक्ष के द्वारा ही ऐसा किया जा रहा है। जो कि सरपंच गौठान अध्यक्ष को कानून का कोई डर नहीं है। हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही हैं।अब देखना लाजमी होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद इस पर शासन प्रशासन द्वारा किस प्रकार कार्यवाही की जाती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!