सारंगढ

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से भेंट कर प्राप्त किया मार्गदर्शन, शासन-प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को बताया प्राथमिकता


श्री डड़सेना का जनसंपर्क में लंबा अनुभव, रायगढ़ में 11 माह में 1200 से अधिक लोकहितकारी समाचार और सैकड़ों सफलता की कहानियों, लेख एवं आलेखों का संपादन


सारंगढ़, 2 सितंबर 2026।
नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं सहायक संचालक के पद पर श्री गुलाब डड़सेना ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से सौजन्य भेंट कर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास गतिविधियों, अभियानों और जिला प्रशासन की अभिनव पहलों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के संबंध में मार्गदर्शन एवं आवश्यक निर्देश प्राप्त किए। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। इन योजनाओं की जानकारी सहज और सरल तरीके से ग्रामीणों एवं पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी प्रभावी प्रचार-प्रसार के माध्यम से सामने लाने की बात कही।
इस दौरान श्री डड़सेना ने कहा कि जनसंपर्क शासन और जनता के बीच संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी है। उनका प्रयास रहेगा कि शासन की प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और जिला प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी समयबद्ध, तथ्यपरक और सरल भाषा में आमजन तक पहुंचे। इसके लिए जनसंपर्क कार्यालय की टीम के साथ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेबपोर्टल और सोशल मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले के प्रभावी सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री डड़सेना ने जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालयीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन-प्रशासन की योजनाओं, विकास कार्यों और सकारात्मक पहलों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही जिले के वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी परिचय प्राप्त कर जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यभार ग्रहण के दौरान श्री डड़सेना को  जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ रहे सहायक जनसंर्क अधिकारी श्री देवराम यादव, ई जिला प्रबंधक श्री गंगाधर विश्वकर्मा, सोशल मीडिया जिला प्रबंधक सोनू साहू, सहायक ग्रेड 3 श्री अजय सिदार, श्री प्रेमशंकर पटेल, ऑपरेटर श्री कृष्णा यादव, फोटोग्राफर आकाश सहित अन्य अधिकारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही सारंगढ़ के प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं वेबपोर्टल के प्रतिनिधियों ने संचार के विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जनसंपर्क का लंबा अनुभव

श्री गुलाब डड़सेना का जनसंपर्क विभाग में कार्य  करने का लंबा अनुभव है। वर्ष 2012 से 2025 तक उन्होंने कवर्धा  (कबीरधाम)जिले में जनसंपर्क विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए शासन, प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय स्थापित कर दायित्वों का निर्वहन किया। कबीरधाम जिले में अपनी सेवा काल में उन्होंने लगभग 11 कलेक्टरों के साथ कार्य किया और शासन की योजनाओं, विकास गतिविधियों तथा प्रशासनिक अभियानों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उल्लेखनीय कार्यों की वजह से अनगिनत बार जिला स्तर पर सम्मानित हो चुके है।

महज 11 माह में रायगढ़ जिले में 12 सौर से अधिक समाचार और सैकड़ों सफलता, लेख, आलेख और संपादकीय कार्यों का किया संपादन

रायगढ़ जिले में सहायक संचालक जिला जनसंपर्क अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन करते हुए रायगढ़ जिले में लगभग 11 माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और जिला प्रशासन की गतिविधियों पर आधारित 1200 से अधिक समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन कार्य में योगदान दिया। इसके अलावा 100 से अधिक सफलता की कहानियों, लेख एवं आलेखों के लेखन-संपादन का कार्य किया। मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय के माध्यम से उन्होंने जनसंपर्क दायित्वों का प्रभावी निर्वहन किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!