कथारा में अर्पिता महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया ‘सावन राखी संगम’, जरूरतमंद महिलाओं को बांटे उपहार।

कथारा (बोकारो):-अर्पिता महिला मंडल के तत्वावधान में कथारा, बी.एंड.के., रजरप्पा एवं ढोरी क्षेत्र की महिला समितियों द्वारा संयुक्त रूप से ‘सावन राखी संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी स्नेह, सामाजिक सहभागिता व भाईचारे का अनूठा संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति सिंह उपस्थित हुईं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती इंदु मिश्रा, श्रीमती रूपा रानी, श्रीमती रीता तिवारी, श्रीमती नीरू हांजूर, हिना राठौड़, प्रीति झा, अर्पणा सिंह एवं शालिनी सिंह की गरिमामयी मौजूदगी रही। सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
सामाजिक उत्तरदायित्व का निभाया फर्ज़
उत्सव के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए मंडल की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के बीच दैनिक उपयोग की सामग्री एवं उपहारों का वितरण किया गया। मंच से उपहार पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

आपसी एकजुटता और सेवा ही मुख्य उद्देश्य
आयोजकों ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘सावन राखी संगम’ का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को एक मंच पर लाना, आपस में प्रेम व सौहार्द बढ़ाना और समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के अंत में शामिल सभी महिलाओं ने इस सफल आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी समाज हित में ऐसे रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।





