सारंगढ

महतारी वंदन योजना के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर हितग्राहियों का चिन्हांकन करें : कलेक्टर श्री चौहान

कलेक्टर श्री चौहान ने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक लिया

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 04 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री के एल चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, सारंगढ़ एसडीएम वासु जैन, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विजेंद्र सिंह ठाकुर, सीईओ प्रज्ञा यादव, संजू पटेल, सीएमओ के साथ समीक्षा बैठक लिया। बैठक में श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू किया जाएगा। पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होंगे। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी सुपरवाइजर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ कहा कि इसके लिए तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर हितग्राहियों का चिन्हांकन करें। इसके बाद शिविर लगाकर फार्म भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़े स्व सहायता समूह की महिलाओं को इस कार्य में शामिल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर्स उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना निशुल्क है। महतारी वंदन योजना का 5 फरवरी 2024 से ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!