सारंगढ

सारंगढ़ जसरा बरभांठा अवैध रेत खनन पर कार्यवाही कब?

रॉयल्टी के नाम पर 150 रूपये की अवैध वसूली है जारी?

सारँगढ़ – सारँगढ़ से महज 12 किलोमीटर दूरी पर बेख़ौफ़ होकर महानदी बरभांठा से सैकड़ो ट्रैक्टर बालू निकाला जा रहा है प्रतिबंध के बाद भी जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है। बरभांठा नदी से रेत माफिया रेत निकाल कर भंडारण और परिवहन कर रहे हैं। जिस पर रोक लगा पाना मुश्किल माना जा रहा। खनिज विभाग से जारी निर्देशानुसार जिले में खनिज रेत सहित समस्त प्रकार के खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाने का निर्देश है लेकिन उसके बाद भी लगातार अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है।

रॉयल्टी के नाम पर 150 रूपये ले रहा रेत माफिया

वही जब इस संबध में रेत लेकर आने वाली गाड़ियों से पूछा गया तो रेत ले जाते ड्राइवरों ने बताया की एक ट्रिप के लिए 350 रुपिया लगता है और जब उसने पूछा गया की किस किस चीज के लिए पैसे लिया जाता है तो ड्राइवर ने बताया की 200 लोडिंग करने के लिया जाता है और 150 रूपये रॉयल्टी के नाम पर लिया जाता है अब सवाल यही उठता है की अभी किसी खदान का लिज नही है तो आखिर रॉयल्टी के नाम पर अधिक पैसा लेना इस बात का सबूत है की अवैध वसूली किया जा रहा है जबकि वही ग्रामीणों के द्वारा हाथ से लोडिंग किया जा रहा है उसके लिए ग्रामीण मेहताना लेना शायद गलत न हो लेकिन उसके आड में सभी टैक्टर से बेजा लाभ कमाने के लिए रेत माफिया 150 रूपये ले रहे है और उसके लिए किसी प्रकार का कोई लिखित पर्ची तक नही दे रहे वही मिली जानकारी अनुसार प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रेक्टर रेत निकाला जाता है अगर उस हिसाब से देखा जाए तो रेत माफिया लगभग प्रतिदिन 150 रूपयेअवैध वसूली करते हुए दिन के 15 से 20 हजार तक कमा लेता है और महीने में तो लाखो रूपये वसूल रहे अगर उसी जगह और सिर्फ लोडिंग का चार्ज लेता तो ट्रेक्टर मालिको को 200 रूपये देने पड़ते, वहीं 150 रूपये का बचत होता लेकिन इसे कमाने का जरिया बनाया हुआ है रेत के सौदागर?

वहीं खनिज विभाग तो कार्रवाई कर रही है उसके बाद भी रेत माफियो के हौसले बुलंद है।

अगर बात करे जिला मे तो लगातार अवैध खनिज परिवहन करने वालो पर प्रतिदिन जिला के किसी न किसी क्षेत्र से कार्यवाही की जा रही है जिला प्रशासन पूरी तरह से अंकुश लगाने में लगा हुआ है उसके बाद कुछ ऐसे भी माफिया है जिनके हौसले इतने बुलंद है की उन्हे हो रहे लगातार कार्यवाही से कोई डर नही ? आखिर कौन है रेत माफिया जो लाखो कमाने में लगे हुए और रॉयल्टी के नाम पर कर रहे फर्जीवाड़ा अब देखना यह होगा कि समाचार के माध्यम से जिला प्रशासन और विभाग को अवगत कराने के बाद कब तक कार्यवाही करते हुए अवैध पैसा वसूली पर अंकुश लगा पाते है?

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...