सारंगढ

सुलोनी मेले में चल रहा जुए का खेल?

सारंगढ़:-  जिले में हर तरप मड़ई मेले का माहौल है और मेले में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है और भोले भाले ग्रामीण इस जुए में दांव लगा रहे और ठगे जा रहे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा अब तक मेले में चल रहे इस जुए पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मड़ई मेले को सांस्कृतिक यात्रा के रूप में देखा जाता है, जहां ग्रामीण आवश्यक सामग्रियों की खरीदी करते हैं। बाहर से आए कुछ लोग मेले में विभिन्न प्रकार के जुए का खेल संचालित कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण छले जा रहे हैं। यह अवैध व्यवसाय हजारों में चल रहा है और एक बड़ा वर्ग इससे प्रभावित है। सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण बच्चों में देखने को मिल रहा है जो थोड़े पैसे जुटाकर मेले में पहुंच रहे हैं और जुए के माध्यम से ठगी के शिकार हो जा रहे हैं। एक ओर जहां पैसा लेकर नंबर लगाने का खेल होता है वहीं आकार्षक डॉट कर किस्मत आजमाने का लालच दिया जाता है। (डॉट एक प्रकार का जुवा है ) सुलोनी में दर्जनों व्यक्ति इस जुए का शिकार हुए।


आने वाले दिनों में भी लगभग एक दर्जन स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाना है, जहां बड़ी मात्रा में जुआ का खेल आयोजित करने की जानकारी सामने आई है। कई स्थानों पर जहां आयोजक खुले में यह व्यवसाय कर रहे हैं वहीं कई मेले में किनारे व छुपे हुए स्थानों पर जुए का संचालन किया जाता है।

डॉट जुवा के वजह मेला में मार पीट नौबत आया जिसमें मेले में भारी भगदड़ मचा हुआ था।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!