सारंगढ

सारंगढ़ में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: जंगल में दांव लगाते 4 जुआड़ी गिरफ्तार, थार और मोबाइल समेत ₹27.49 लाख का माल जब्त।

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अमलीडीपा के भकुर्रा मोड़ के पास जंगल में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल और एक महिंद्रा थार गाड़ी सहित कुल 27,49,540 रुपये (सत्ताईस लाख उनचास हजार पांच सौ चालीस रुपये) का मशरूका जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर जंगल में रेड

जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जून 2026 को कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भकुर्रा मोड़ के पास जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर मोटी रकम का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआड़ियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर मौके से चार आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपी हुए गिरफ्तार

पकड़े गए सभी आरोपी भटगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं:

1.ओमप्रकाश चंद्रा उर्फ पोचु (पिता नेगीलाल), निवासी देवसागर, भटगांव।
2.कृतराम चंद्रा (पिता देवलाल चंद्रा), निवासी सलोनीकला, भटगांव।
3.रामशरण सिंह राजपूत (पिता स्वर्गीय लाखन सिंह), निवासी भटगांव।
4.भगवान प्रसाद जायसवाल (पिता पतित राम), निवासी देवसागर, भटगांव।



लाखों की नकदी और थार गाड़ी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से सामग्रियां जब्त की हैं:

नगदी रकम: ₹1,66,540
मोबाइल: 07 नग (कीमत करीब ₹3,83,000)
वाहन:01 महिंद्रा थार (कीमत करीब ₹22,00,000)
अन्य: 52 पत्ती ताश

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


टीम को मिली सफलता

इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव, पीएसआई (PSI) विवेक चौहान, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षक विमल जांगड़े, मिनीकेतन पटेल, दिनेश चौहान, संजय भारद्वाज और गौरी का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!