सारंगढ

थाना-सिटी कोतवाली सारंगढ की अवैध शराब की बड़ी कार्यवाही

सारंगढ़ :- पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति० पुलिस अधीक्षक कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी अविनाश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती भावना सिंह के मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के टीम द्वारा अवैध शराब पर रोक लगाने हेतु मुखबिर सूचना पर आरोपीगण के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत निम्न कार्यवाही किया गया-

मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कोतरी में संदेही सूरज जांगड़े शराब बिकी करने हेतु अपने घर में रखा है कि सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस टीम के द्वारा ग्राम कोतरी संदेही के घर को घेराबंदी करते हुये रेड कार्यवाही किया, घर में दो व्यक्ति उपस्थित मिले, जिसे अवैध शराब के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम-1. सुरज जांगड़े पिता बसंत लाल जांगड़े उम्र 23 वर्ष निवासी कोतरी, 2. डमरूधर उर्फ पिन्टू साहू पिता घनश्याम साहू निवासी कोतरी थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ होना बताते हुये अपने घर कोला बाड़ी में एक प्लास्टिक नीले रंग की ड्रम एवं मोटर सायकल होण्डा कंपनी कमांक- सीजी-13एपी-3933 से कच्ची महुआ शराब जुमला-105 लीटर कीमती-21000 रू० जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भावना सिंह, सउनि सुनिता अजगल्ले, प्र०आर०-76 विक्कू सिंह ठाकुर, 107 जगदीश खुटें, आर०कं0-229 विमल जांगडे, आरक्षक क्रमांक-134 पुरुषोत्तम राठौर, 214 विक्रम सिंह सिदार, 298 चन्द्रशेखर सोनवानी द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...