सारंगढ

सेवा सहकारी समिति मर्यादित सलौनीकला के प्रबंधक की लापरवाही,सुध में नहीं सम्बंधित अधिकारी,बारिश में भीगकर अंकुरित हुए लाखों का धान,भरपाई करेगा कौन?

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – विकासखंड भटगांव अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित सलोनिकला में लाखों के धान प्रबंधक के लापरवाही के चलते बारिश में भीग कर अंकुरित हो चुके है,और स्टेग में भूसी नहीं लगाया है जिसके कारण बारदाना खराब हो रहा है वहीं सरकार धान के रख रखाव,देख रेख के लिए लाखों रूपये खर्च करता है यह उस राशि को भी समिति द्वारा बंदरबाठ कर दिया जाता है इस सम्बन्ध से प्रबंधक से जानना चाहा तो उनके द्वारा जावाब दिया गया कि, कितना दिन तक धान का देख भाल करतें रहें यहाँ तो उठाव का कोई नाम नहीं, और बारिश होगा तो धान तो भीगेगा ही, इसमें मैं क्या कर सकता हु..और रही बात भूसी कि तो स्टेग के नीचे में भूसी देने से धान और खराब होता है..जरा सोचिये एक जिम्मेदार व्यक्ति इस तरह कि लापरवाही पूर्वक जवाब देता है। बारिश में धान भीग कर अंकुरित हो चूका है जिसका सारा श्रेय प्रबंधक को जाता है। इसके सम्बन्ध हमारे द्वारा खबर प्रकाशित किया गया था जिसका कोई संज्ञान अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा नहीं लिया गया है। जिसका लिखित शिकायत जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को किया जाएगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!