छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: खाद्य अधिकारियों और सहायक खाद्य अधिकारियों के तबादले…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण और लोकहित में राज्य के भीतर खाद्य अधिकारियों (Food Officers) और सहायक खाद्य अधिकारियों (Assistant Food Officers) के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं। मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) से जारी आदेश के अनुसार ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
खाद्य अधिकारियों के तबादले:


हुलेश डडसेना को संचालनालय, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर खाद्य अधिकारी, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही बनाया गया है।
सचिन मरकाम को संचालनालय, नवा रायपुर से खाद्य अधिकारी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर भेजा गया है।
विनय कुजूर को जिला बलरामपुर- रामानुजगंज से स्थानांतरित कर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है।
गणेश कुर्रे को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से हटाकर संचालनालय खाद्य, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
सहायक खाद्य अधिकारियों के तबादले:


विद्यानंद पटेल – जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से जिला रायगढ़
श्रीमती मनीष यादव – जिला महासमुंद से जिला रायपुर
मुकेश अग्रवाल – जिला बलरामपुर से जिला कोरबा
उत्तम जगत – जिला कोंडागांव से जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी
श्रीमती राबिया खान – जिला रायगढ़ से जिला कोंडागांव
श्रीमती भारती हर्ष – जिला रायपुर से जिला बलरामपुर
अनिल वर्मा – जिला कबीरधाम से जिला रायपुर
श्रीमती सोनाली ठाकुर – जिला गरियाबंद (पूर्व में सूरजपुर संशोधित) से जिला महासमुंद
शासन के निर्देशानुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत, समय पर कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को एकतरफा भारमुक्त माना जाएगा। इस प्रशासनिक फेरबदल से विभाग की कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता और कसावट आने की उम्मीद है।




