सारंगढ

29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश।

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 28 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में तेज हवाएं चलने और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर निर्णय

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में संभावित कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश के अनुसार, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे। तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका से आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न संभावित जोखिमों को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, जबकि परियोजना कार्यालय खुले रहेंगे।
दोनों विभागों ने संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को आदेश की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
गीता ट्रेडर्स के कैंसिल जीएसटी बिल पर 15वें वित्त आयोग की राशि हुआ आहरण। 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, रायगढ़ के 112 केंद्रों में तैयारी तेज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में फर्जी बिलों का मायाजाल 'निलेश ट्रेडर्स' पर GST विभाग की टेढ़ी नजर,शिकायत प... 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश। छर्राटांगर में खेलों का महासंग्राम, 515 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम; रायगढ़ को दो स्वर्ण अपर कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत ने संभाला सारंगढ़ एसडीएम का कार्यभार राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न... छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: खाद्य अधिकारियों और सहायक खाद्य अधिकारियों के तबादल... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में हुए शामिल, क्षेत्र के वि... भाजपा कार्यालय चंदाई में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निखिल बानी का हुआ स्वागत, नगर पालिका चुनाव जीतने का ...