एन बी ट्रेडर्स का बिल और सरपंचों की सील! मनरेगा और 15वें वित्त में करोड़ों के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा जल्द?”

एन बी ट्रेडर्स का बड़ा खेल? सैकड़ों पंचायतों में एक ही बिल का इस्तेमाल!
मनरेगा और 15वें वित्त में फर्जी बिलों का जाल? सारंगढ़ में बड़ा खुलासा जल्द
सरपंचों की सील, एन बी ट्रेडर्स के बिल और करोड़ों के भुगतान पर सवाल
सारंगढ़ जनपद में बड़ा भ्रष्टाचार? दस्तावेजों ने खड़े किए गंभीर सवाल
खुलासा बहुत जल्द! एन बी ट्रेडर्स और पंचायत बिल भुगतान की जांच की मांग
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। दस्तावेजों और बिलों के आधार पर यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एन बी ट्रेडर्स के नाम से जारी बिलों का उपयोग जिले की अनेक ग्राम पंचायतों में मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के कार्यों में कैसे किया गया?
सूत्रों के अनुसार, सैकड़ों पंचायतों में एक ही फर्म के बिल लगाए जाने और उन पर सरपंचों की सील एवं हस्ताक्षरों के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि संबंधित फर्म के संचालन और वैधानिक प्रक्रियाओं की जांच आवश्यक है।
मामले में आरोप लगाए जा रहे हैं कि पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर सामाग्री खरीदी के बिलों के माध्यम से बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई होगी? और क्या पंचायतों में हुए खर्च की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी?
स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।




