सारंगढ

सेवा सहकारी समिति मर्यादित भेड़वन में पटवारी,प्रबंधक,ऑपरेटर ने मिलकर किया फर्जीवाड़ा!

सारँगढ़ – जिला बनने के बाद भी फर्जीवाड़ा थमने का नाम नही ले रहा है उपार्जन केंद्र आंख मूंद कर ,कर रहे फर्जीवाड़ा ना उन्हें कलेक्टर का डर ना ही एस डी एम का,प्रशासन को तनिक भी नही दे रहे तवज्जा ऐसा ही मामला उपार्जन केंद्र भेड़वन का है जहाँ पटवारी, प्रबंधक और ऑपरेटर ने आंख मूंद कर फर्जीवाड़ा कर दिया डायवर्सन जमीन पर हो गया गिदावरी ,डायवर्सन जमीन पर हो गया धान पंजीयन ,और यहाँ तक कि डायवर्सन जमीन पर धान भी बेच लिया गया, किस लेवल की धांधली उपार्जन केंद्र में हो रहा हैं। अंदाज लगाया जा सकता इस सम्बद्ध में जब प्रबंधक पटवारी से जानकरी लेना चाहा तो फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझे हालांकि ऑनलाइन देखने पर जमीन डायवर्सन दिखा रहा है। त्रुटि है या है बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा अभी कुछ कहा नहीं जा सकता अगले अंक में और भी होगा खुलासा। कही ऐसा तो नही की पटवारी को सब कुछ पता था लेकीन लेन देन कर पटवारी ने फर्जीवाड़ा को दिया अंजाम सोचने वाली बात तो यह भी है कि कलेक्टर के द्वारा बार बार हिदायत दिया गया था कि किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी नही होनी चाहिये और ना ही फर्जीवाड़ा। लेकिन यहाँ तो डायवर्सन जमीन में धान आसानी से बेच रहे हैं। उपार्जन केंद्र को हिदायत दिया गया था कि आप हर एक रकबा को देख कर मिलान कर धान खरीदी करें या कहीं त्रुटियां हो सुधार किया जाए तब किसान का टोकन काटे लेक़िन प्रबंधक ऑपरेटर ने मिलकर हरा लिफाफा लेकर शायद फर्जीवाड़ा को अंजाम दिए है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!