सारंगढ

शासकीय कॉम्पलेक्स के नाम पर सरपंच का कब्जा

सारंगढ़ :- संसय का कॉम्पलेक्स इट पे इट जुड़ रहा है आखिर किन पंचायतो का जमीन है सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है ग्रामीण सूत्र का कहना है कि जगह भैसदाहान जमीन है जो कि पचपेड़ी पंचायत में आता है मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत उधरा सरपंच द्वारा गौठान किनारे ठीक स्वागत गेट के समीप बगल में कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है।

जिसे ग्रामीण सूत्र कहते है की सरपंच के द्वारा कब्जा कर अपने निजी व्यवसाय के लिए बनाया जा रहा है और एक तरफ सरपंच कह रहे है कि सरकारी कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है आखिर सच्चाई क्या है कॉम्पलेक्स सरकारी है या निजी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता फिलहाल जब भवन सरकारी है या निजी इस संबंध में जानने के लिए विभागीय जानकारी जुटाया गया तो खुलासे बड़े ही असमंजस भरी सामने आ रहे है बताया जा रहा है जमीन पचपेड़ी भैसदहान का है आखिर जमीन पचपेड़ी पंचायत का है तो फिर उधरा पंचायत को सरकारी भवन बनाने का जिम्मा कैसे मिल गया ताजुब की बात तो यह है कि पंचायत के इंजिन्यर कह रहे है कि कोई भी अभी सरकारी कॉम्पलेक्स नहीं बन रहा है लेकिन सरपंच कहते है कि वित्त की राशि से सरकारी कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है अगर सरकारी है तो इंजीनियर तक को पता क्यों नहीं ,इतना ही नहीं सरकारी नियम तो यह भी कहता है कि पहले पटवारी से स्थान का मौका जांच कर नक्शा खसरा देख कर बनाया जाता है लेकिन पटवारी तक को इस बात को कोई अंदाजा नहीं था सरपंच ने पटवारी तक को नहीं नहीं पूछा आखिर क्यों सरकारी भवन होने के बाद भी क्यों जनपद के अधिकारी तक को पता नहीं अगर निजी है तो यह बात तो साफ है कि सरपंच खुद कब्जा कर कॉम्पलेक्स बना कर अपनी निजी स्वार्थ पूरा करने में लगा हुआ है बहुत जल्द इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को किया जाएगा फिलहाल देखना यह है की समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारी संज्ञान लेते है या नहीं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!