सारंगढ

सारंगढ़ के पूर्व विधायक स्व श्री भैयाराम खूँटे जी का आज पुण्यतिथि।

सारंगढ़/बिलाईगढ़। सारंगढ़ विधान सभा क्षेत्र के प्रखर सतनामी नेता पूर्व विधायक श्री भैयाराम खुंटे का जन्म अविभाजित मध्यप्रदेष के छत्तीसगढ़ अंचल में जिला रायगढ़ के विकास खण्ड सारंगढ़ के ग्राम खुड़ुभाठा में दिनांक 11 नवंबर 1950 को कृषक परिवार में हुआ था. वे मध्यम वर्गीय कृषक परिवार में से थे, जो अकाल से जुझते हुए गरीब सामाजिक भाइयो के साथ संघर्ष करते हुये जीवन यापन करते थे. विलक्षण प्रतिभा के धनी खुटे भैया का जीवन ओजस्वी विचारधारा से ओत प्रोत था.
1977 से शुरु खुटे भैया का रानीतिक सफर 12 सितंबर 2009 को थम गया. 30 साल का उनका राजनीतिक जीवन निष्कलंक व निर्विवाद रहा वे जीवन के अंतिम क्षण तक निर्वाचित जन प्रतिनिधि बने रहे. राजनीतिक प्रेक्षकों के मुताबिक खुटे भैया ने पंचायत से लेकर विधान सभा तक का जो राजनीतिक सफर तय किया है उनमें राजनीतिक पार्टी के अलावा उनकी व्यक्तिगत छवि का भी बडा योगदान रहा है. लोग कहते हैं कि खुटे भैया ने जो स्थान बनाया है, उसमें उनके सद्व्यवहार व मितव्ययिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जब जब भी वे चुनावी रणक्षेत्र में उतरे हैं तब तब क्षेत्र की जनता जनार्दन उनकी जबर्दष्त ताकत बनकर उभरी और उन्होंने विरोधियों को शर्मनाक मात दे दी. सारंगढ  के इस लाडले नेता ने जीवन पर्यंत तक जमीनी राजनीति की है. जो सतनामी समाज के साथ साथ क्षेत्र के लिये आदर्ष के रुप में एक महापुरुष की तरह हमेशा याद किया जाता रहेगा.

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...