सारंगढ

आंगनबाड़ी केंद्र दानसरा2 में मनाया गया हर्षोल्लास से वजन त्यौहार।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार 12 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। वहीं दानसरा2 में वजन त्यौहार के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र को रंगोली और अन्य खिलौने आदि से सजाया गया था। बच्चे वजन और ऊंचाई नापजोख के दौरान उत्साहित, कुछ डरे से और कुछ सामान्य थे। बच्चों के बड़ी संख्या में आने से आंगनबाड़ी केंद्र का परिसर किलकारियों और बचपन के दृश्यों से गुलजार रहा। इस दौरान पालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता गुप्ता और सहायिका उपस्थित थे। कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाने वाले वजन त्यौहार के लिए जिले के अधिकारियों को निरीक्षण के लिए नियुक्त किया है और उनको निर्देशित किया है कि वे अपने आवंटित क्लस्टर में निर्धारित दिवस में उपस्थित होकर अपने समकक्ष कम से कम 15 बच्चों के वजन का तौल एवं ऊंचाई का नापजोख कराएं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!