सारंगढ

जल जीवन मिशन के तहत बन रहे करोड़ों की पानी टंकी चढ़ा भ्रष्टचार की भेट

सारंगढ़ – केंद्र सरकार आमजनताओ के लिए घर तक पानी पहूचाने का सपना और संकल्प लेकर चल रहा उसके लिए सरकार करोड़ों रुपए हर ग्राम पंचायत में खर्च कर रहा लेकिन एक कहावत है कि पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा यह कहावत को सच करने में ठेकेदार ने कोई कसर नहीं छोड़ रहा है सरकार करोड़ों रुपए पानी पहूचाने मे लगा रहा तो उसी करोड़ों रुपए को ठेकेदार पानी के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहा ऐसे ठेकेदार जिनका सिर्फ मकसद बन गया है कि उन्हे सरकार के पैसे को कैसे हजम करना है बस इसी फिराक मे लगे हुए है। पानी टंकी निर्माण से लेकर पाइपलाइन बिछाने घर घर नल कनेक्शन लगाने तक घटिया और निम्न स्तर पर काम कर मोटी रकम ठेकेदार अपनी जेब भरने में लगे हुए है काम इतना घटिया किया जा रहा की जिसे सालो साल ठीक पाना मुमकिन नहीं लगता है कि बस ठेकेदार को नल खड़ा कर छोड़ देना है टिके चाहे ना टिके इससे कोई वास्ता नहीं ?

सारंगढ़ मे ठेकेदार सुनील अग्रवाल कर रहा नल जल में घटिया काम

सारंगढ़ जनपद पंचायत में दर्जनों गांवों में ठेकेदार सुनील अग्रवाल ने नल जल योजना से पानी घर तक पहुंचाने का सारा काम ठेका ले रखा है जिसमे भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा एक अकेले सुनील अग्रवाल के दर्जनों पानी टंकी मिला है जिसमे घटिया निर्माण को अंजाम दे रहे है सारंगढ़ में और भी कई ऐसे ठेकेदार है जिन्होंने निर्माण का ठेका ले रखा है उस तर्ज पर देखा जाए तो सबसे घटिया काम सुनील अग्रवाल महाशय के दिखाई पड़ रहे है ऐसे ही ग्राम पंचायत ग्वालिंडीह मे बन रहे पानी टंकी में निर्माण में जिस मानक दर से निर्माण करना चाहिए उसे दरकिनार कर घटिया किस्म का मटेरियल डाल बनाने में लगे हुए कहीं ठीक से पीलर तक जमा नहीं जिसे सेट्रिंग का हवाला दिया जा रहा है इतना ही नहीं पाईप लाईन भी बिछाने और घर कनेक्शन तक घटिया किस्म का काम किया गया जिसका बारीकी से जांच किया जाए तो ठेकेदार के घटिया काम सामने आ जायेगे

बिना सरकारी अधिकारी के हों रहे सारे काम

करोड़ों रुपए का नल जल योजना से बन रहे निर्माण कार्य मे एक भी दिन कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहता सिर्फ ठेकेदार के भेजे मुंशी और मजदूर के भरोसे काम किया जा रहा इससे साफ जाहिर होता है कि ठेकेदार किस हद तक घटिया काम को अंजाम दे रहा है लेकिन अधिकारी अपनी दफ्तर से बाहर नहीं निकल रहे जिसकी वजह से घटिया काम को खूब अंजाम दिया जा रहा है और बिना अधिकारी के तो ठेकेदार सुनील अग्रवाल की खूब बल्ले बल्ले हो रही है

नाबालिक बच्चे से काम करा रहे – सुनील अग्रवाल

ग्राम पंचायत ग्वालिंडीह मे बन रहे पानी टंकी में सिर्फ भ्रष्टचार ही नहीं हो रहे है बल्कि ठेकेदार साहब नाबालिक तक को काम कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे वहीं जब इस संबध में जानकारी लेना चाहा तो कहते है कि काम नहीं करता ऐसे ही बस रखा गया है तो एक मजदूर कहते है की इन्हे काम नहीं करवाते पानी पिलाते है अब जरा सोचने की बात है कि साहब ने बिहार से एक बच्चे को पानी टंकी निर्माण स्थान पर उन्हे लगभग दो महीने से रखे हुए है जिससे उनका झूट साफ शब्दों मे पता चल रहा है इतना ही नहीं दो महीने होने को है लेकिन किसी भी मजदूर को कोई भी सुरक्षा के उपकरण नहीं दिए जबकि मजदूरों का कहना है कि हम तो मांग करते है लेकिन देते नहीं अब। जरा सोचिए पानी टंकी की उचाई सैकड़ों फिट होता है उस कर बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने को मजदूर मजबूर है लेकिन ठेकेदार सुनील अग्रवाल साहब की किसी मजदूर की जान की तनिक भी कोई चिंता तक नहीं है अगर जल जीवन मिशन के अधिकारी जो सारंगढ़ मे बैठे है अगर ओ अधिकारी जाते तो घटिया काम और नाबालिक और बिना सुरक्षा उपकरण के काम करते मजदूर को देख लेते लेकिन मोटी लिफाफा की वजह से साहब ने भी आंख मूंद रखे होगे

बिना सेप्टी बेल्ट के काम कर रहे मजदूर

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!