सराईपाली

डॉ अनामिका पाल का धुआंधार जनसंपर्क जारी,नारी शक्ति को विशेष रूप से आगे आने के लिए की अपील

प्रेस रिपोर्टर ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। विधानसभा बसना से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रत्याशी डॉ अनामिका पाल के द्वारा इन दोनों डोर टू डोर जनसंपर्क कर धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। ऐसी कड़ी में श्रीमती पाल बीते दिनों बसना विधानसभा के ग्राम देवसराल, बरनेदादार, विजेमाल, भटकुंडा, बामड़ाडीह, जर्रा, चनोरडीह, नरसिंहपुर, जगदीशपुर, बोइरडीह, गोदमार्रा, ब्रम्हानपुरी, देवालगढ़, झगरेनडीह, झगरेंडी टुकड़ा, पिरदा, खैरझूरी, तारेकेला, भावरदादर आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया। इस दौरान सभी गांवों में बड़ी संख्या में महिलाओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान डॉक्टर अनामिका पाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ को राज्य बनाया, इसके बाद उन्होंने प्रदेश में जितना विकास कार्य किया, उतना किसी भी अन्य सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने सभी नारी शक्ति का सम्मान करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में नारी शक्ति का भी महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। अतः उन्होंने सभी को अपने स्वयं के सम्मान में आगे आने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा दोनों पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि स्व. जोगी ने एक सुनहरे छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, लेकिन पिछली सरकारों ने केवल भ्रष्टाचार व घोटाले को बढ़ावा दिया और अपनी जेबें भरने का ही काम किया। अतः आप सभी पुनः स्व. जोगी के सपने को साकार करने में साथ दें और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) को वोट देकर एक सुनहरा छत्तीसगढ़ बनाने में सहयोग देने की उन्होंने अपील की।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!