Uncategorized

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका सारंगढ़ के लिए अधोसंरचना विकास हेतु 90 लाख रुपये की स्वीकृति।

भाजपा नेता दुर्गा ठाकुर, हरिनाथ खूंटे, सतीश शर्मा तथा प्रकाश अग्रवाल ने सांसद के समक्ष किया था माँग

सारंगढ़। सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार ने अपना तिजोरी खोल दी है।
बता दे की नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में दो निर्माण कार्य के लिए 90 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की है।
ज्ञात हो कि रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सक्रिय और लोकप्रिय सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी के सारंगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा नेता दुर्गा प्रताप सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा हरिनाथ खूटे, युवा नेता प्रकाश अग्रवाल एवं सतीश शर्मा के द्वारा नगर में स्थित ऐतिहासिक घोघरा नाला के पास सरोवर निर्माण तथा काली मंदिर के पास मंगल भवन निर्माण के लिए मांग रखा था जिसपर सांसद के द्वारा तत्काल प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखा जिसे उनके विभाग के स्वीकृत किया गया है।
उक्त स्वीकृति के लिए भाजपा नेताओं के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, सांसद राधेश्याम राठिया व जिला भाजपा ज्योति लाल पटेल का आभार व्यक्त किया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!