सारंगढ

शिव कुमार भारती बने भीम आर्मी सारंगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन विस्तार की जिम्मेदारी मिली।

सारंगढ़ (छत्तीसगढ़)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़, जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ की एक आवश्यक बैठक 4 सितंबर 2026 को सारंगढ़ ब्लॉक कमेटी के निर्माण एवं पुनर्गठन हेतु आयोजित की गई। बैठक में सर्वसहमति से संगठन का विस्तार करते हुए भाई शिव कुमार भारती को भीम आर्मी सारंगढ़ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बैठक में मौजूद भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिव कुमार भारती के मनोनयन का जोरदार स्वागत किया। भीम आर्मी छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

संगठन के जिला नेतृत्व ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से यह आशा व्यक्त की कि वे भीम आर्मी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए गांव-गांव तक पहुंचेंगे और निष्ठा व ईमानदारी से नए कार्यकर्ताओं व सदस्यों को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने दोहराया कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन समाज में व्याप्त अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ सदैव एक बुलंद आवाज बनकर खड़ा रहेगा। कार्यक्रम का समापन ‘जय भीम, जय भारत, जय संविधान, जय मूलनिवासी’ के नारों के साथ हुआ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...