सारंगढ़-बिलाईगढ़: खाद्य विभाग में अधिकारियों के प्रभार बदले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश।

सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा खाद्य विभाग के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना (तबादले) का आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी इस आदेश के तहत सहायक खाद्य अधिकारियों एवं खाद्य निरीक्षकों को नए स्थलों पर पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश
श्री विद्यानंद पटेल (सहायक खाद्य अधिकारी): पूर्व पदस्थापना विकासखण्ड सारंगढ़/बरमकेला से बदलकर अब तहसील – बरमकेला की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री अमित कुमार शुक्ला (सहायक खाद्य अधिकारी): पूर्व पदस्थापना तहसील – बिलाईगढ़ से बदलकर अब सम्पूर्ण विकासखण्ड – बिलाईगढ़ के साथ-साथ सम्पूर्ण विकासखण्ड – सारंगढ़ का प्रभार दिया गया है।
सुश्री वर्षा चौहान (खाद्य निरीक्षक):पूर्व पदस्थापना तहसील – भटगांव एवं सरसींवा से बदलकर अब तहसील – सरिया में पदस्थ किया गया है।




