सारंगढ
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय में मनाया गया बसंत उत्सव ,

सारंगढ़– मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय गायत्री कुंज रानीसागर सारंगढ़ में बसंत उत्सव विद्यादायिनी माता सरस्वती की समस्त छात्र, छात्राओं ,द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

समस्त शास्त्रीय गायन एवं तबला वादन के छात्र माता सरस्वती की पूजा कर अपनी- अपनी तैयारियां प्रस्तुत किए ,तथा कत्थक के छात्राओं ने पूजा अर्चना कर माता सरस्वती की वंदना के साथ गुरु वंदना कर अपना कथक नृत्य प्रस्तुत किए।

संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एल. डी .वैष्णव द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किए।





