नक्सलियों के कब्जे से 6 दिन बाद कोबरा जवान राकेश्वर मनहास हुआ रिहा।।

बीजापुर मुठभेड़ के बाद व्यक्तिगत रूप से मानसिक रूप से आहत होने के बाद, एक और चोट तब लगी पता चला नक्सलियों ने हमारे एक कोबरा जवान को अपनी पकड़ में ले लिया है।।
करीब 6 दिन तक बस्तर में शांति का प्रयास कर रहे लोग,जिनमे सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार सांथी और उदारवादी राजनीतिज्ञ परेशान थे कि किसी तरह अपहृत जवान की सकुशल रिहाई हो जाए। हालाकि नक्सलियों ने स्पष्ट कर दिया था कि वो जवान को किसी तरह की क्षति नही पहुंचाएंगे, और समय आने पर सकुशल रिहाई कर देंगे।
आज माओवादियों ने अपने किये वायदे को निभाया,प्रदेश सरकार के गुप्त प्रयास और सबकी कोशिश अंततः रंग लाई…
नक्सलियों ने कोबरा जवान को रिहा किया…

नक्सलियों के कब्जे से 6 दिन बाद कोबरा जवान राकेश्वर मनहास हुआ रिहा।।
सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय मध्यस्ता टीम के सदस्य पद्मश्री धर्मपाल सैनी,गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया समेत सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में नक्सलियों ने जवान को किया रिहा।।
जवान की रिहाई के लिए मध्यस्ता कराने गयी दो सदस्यीय टीम मौजूद…
नक्सलियों के बुलावे पर जवान को रिहा कराने बस्तर के बीहड़ में वार्ता दल समेत पहुंची थी कुल 11 सदस्यीय टीम।।




