Uncategorized

कोरोना से बिगड़ते हालात और बिलासपुर विधायक उत्तरप्रदेश पंचायत चुनाव कराने गये ।

बिलासपुर की जनता के जरूरत के समय विधायक शैलेश पांडेय गायब।

बिलासपुर-: बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहाँ छत्तीसगढ़ में कोरोना की तेजी ने फिर से दस्तक दे दी है वही मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री सभी प्रदेश के बाहर के कार्यक्रम को केंसिल कर रहे है उनकी प्रदेश की जनता को आवश्यकता अभी है और उनके साथ खड़े होने का यही समय भी है ।

प्रदेश का मुखिया भूपेश बघेल जहा सभी समाजिक संगठनों,वरिष्ठ जनो ,राजनीतिक पार्टियों के नेताओ से सहयोग की अपील कर रहे है प्रदेश में हर पल हर जगह नजर रखे हुए है कि किस तरह से इस महामारी से बाहर निकला जाये और उसे कंट्रोल करने पर सरकार के साथ प्रशासनिक अमला जी जान से लगा हुआ है और बहुत हद तक कोरोना को रोकने में सफल हो भी रहे है।

इन्ही सब के बीच फोटो सेशन वाले विधायक शैलेश पांडेय शहर से नदारत है वे उत्तरप्रदेश पंचायत चुनाव कराने गए हुए है उन्हें शहर की जनता की जरा सी भी फिक्र नही है उन्हें सिर्फ हर जगह नेतागिरी करना फोटो सेशन कराना यही सब कार्य करते रहे है आज जब शहर की जनता को उनकी जरूरत बिलासपुर में है तब वे उत्तरप्रदेश में पंचायत चुनाव में अपनी नेतागिरी चमका रहे है ।

शहर की जनता में विधायक के बिलासपुर में नही रहने से नाराजगी है जब उनकी आवश्यकता यहाँ है तब वे उत्तरप्रदेश चले गए उन्हें ये भी नही लगा कि शहर की जनता ने उन पर विश्वास किया उन्हें इस शहर का विधायक बनाया जिससे उनकी जिम्मेदारी बिलासपुर की जनता के लिए सबसे पहले है ,जनता का विश्वास विधायक शैलेश पांडेय से टूटता भी जा रहा है यदि ऐसा ही रवैया रहा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को इनके लिए सोचना पड़ेगा?

??

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...