Uncategorized

बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सारंगढ़ : पश्चिम बंगाल में टी एम सी कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरह से हिंसा आगजनी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है यह लोकतंत्र की हत्या है।भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले शर्मनाक है, बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं रायपुर शहर जिला प्रभारी दीनानाथ खुंटे ने अपने घर के सामने धरना दिया। उन्होंने बंगाल हिंसा के खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि बंगाल में देशभक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार आम बात थी लेकिन विधानसभा चुनावों के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और उनकी हत्याएं, घरों में आगजनी, महिलाओं के साथ दुराचार, दुकानों में चोरी ओर लूट का तांडव मचाया जा रहा है।

दीनानाथ खूंटे ( प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा )

इससे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे देखते हुए हमारी मांग है कि टीएमसी की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, भाजपा कार्यालयों पर हमले एवं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा फैलाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विरोध जताया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...