Uncategorized

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई का “मोदी टीका दो” अभियान, घरों के सामने पोस्टर लेकर सत्याग्रह पर बैठे छात्रनेता और कार्यकर्ता

प्रदेश में कोरोना के टीके की किल्लत हो रही है। केंद्र सरकार से मुख्यमंत्री की लगातार गुहार के बाद भी टीके की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस समस्या के बीच अब छत्तीसगढ़ एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने घरों रहकर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र के ऐलान के 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है, लेकिन टीके की कमी के चलते कहीं-कहीं टीकाकरण बंद हो गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पांडेय के नेतृत्व में, जिलाध्यक्ष उस्मान बेग, प्रदेश सचिव शुभम बाजपेयी, कार्य. जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन के साथ सरिया ब्लॉक NSUI से छात्रनेता नितिन पाणिग्राही, प्रितम पण्डा, अमित प्रधान, पियूष पण्डा, समीर चौहान, विकास नंद, मुरलीधर, निलेश, अंकित आदि भी आंदोलन में शामिल हुए।
छात्रनेता नितिन पाणिग्राही ने केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र एक तो वैक्सीन के मूल्यों में भेद कर रही है साथ ही राज्यों को पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध नहीं करा पा रही है। प्रदेश भाजपा के नेता जनसेवा के समय मे प्रदेश सरकार की सुनियोजित प्रबन्धन अंत्योदय नीति को आरक्षण का नाम देकर घटिया राजनीति कर रहे हैं जबकि राज्य वैक्सीन का भार वहन कर रही है

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!