एक अपील,अधिवक्ता अनुरोध कुमार पटेल।

सारंगढ़:-जैसा कि आप सभी अवगत हैं कि वर्तमान में सम्पूर्ण मानव समुदाय वैश्विक महामारी से जूझ रहा है,, लोगों को सामान्य दिनों में भी अचानक रात्रि के समय मेडिसिन की आवश्यकता पड़ती है जबकि यह वर्तमान समय तो अत्यधिक संवेदनशील है और आम तौर पर यह देखा गया है कि रात में मेडिसिन के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानी होती है तो सुदूर अंचल से आये लोगों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा अतएव रात्रि के समय पीड़ित को मेडिसिन आसानी से प्राप्त हो जाये इस हेतु मैं इस माध्यम से सरकार व स्थानीय प्रशासन से अपील करता हूँ कि प्रतिदिन रात्रि को नगर के मेडिकल स्टोर को अल्टरनेट ढंग से रात्रि सेवा देने के लिए अधिकृत एवम आदेशित किया जावे व किस मेडिकल स्टोर की सेवा किस दिन रात्रि में उपलब्ध होगी इसकी सूचना जनसाधारण को मुनादी कर,,समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों से दी जावे ताकि सर्वसाधारण को यह जीवन हेतु अति आवश्यक सेवा सहज व सरल रूप से प्राप्त हो सके,,यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस व्यवस्था हेतु नगर के मेडिकल स्टोर संचालक जैसे लक्ष्मी मेडिकल इत्यादि भी सहर्ष तैयार हैं।





