रायपुर

रविरंजन सिंह बैकुंठपुर के पत्रकार के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने पर जिला बैकुंठपुर पुलिस अधीक्षक एवं पटना थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाने एवं पत्रकार के खिलाफ की गई गलत एफआईआर  निरस्त करने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की गई ।

प्रदेश के हर जिले में पत्रकार सुरक्षा समिति बैकुंठपुर पुलिस अधीक्षक एवं पटना थाना प्रभारी के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के नाम 14 फरवरी को ज्ञापन सौपा गया था ।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय की घोर विरोध एवं निंदा करता है और इसी कड़ी में आज 5 मार्च को रायपुर प्रदेश संगठन मंत्री नाहिदा क़ुरैशी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से की मुलाकात और प्रदेश के समस्त पत्रकारों पर हो रहे द्वेषपूर्ण कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।
गृहमंत्री ने दिया आश्वासन उन्होंने कहा – निश्चित ही यदि द्वेषपूर्ण कार्यवाही की गई है तो जांच उपरांत दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और मैं स्वयं इस मामले को देखता हूं ।

रायपुर/अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा कोरिया के पत्रकार रविरंजन सिंह के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से की गई एफआईआर का विरोध एवं कोरिया एस.पी.एवं पटना थानाप्रभारी को तत्काल हटाया जाए और पत्रकार पर हुई एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाये जैसे मांगों को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी से आज प्रदेश संगठन मंत्री नाहिदा क़ुरैशी और उनकी टीम ने मुलाकात की .

क्या था मामला जानिए :-

रवि रंजन सिंह बैकुंठपुर के द्वारा सोशल मीडिया में वायरल चैट को लेकर एक लेख प्रकाशित किया गया था। जिसमें विभाग के कई कर्मचारियों के नाम सामने आए थे? जिसके चलते पुलिस अधीक्षक बैकुंठपुर की शह पर थाना प्रभारी पटना के द्वारा बिना जांच पड़ताल किये पत्रकार रवि रंजन सिंह के ऊपर फर्जी मामला दर्ज कर दिया गया और उनके निकट जनों को एक अपराधी की भाँति बिना किसी सर्च वारंट के तथा बिना दूसरे जिले के लोकल पुलिस एवं परिवार जनों को सूचना दिए, सूरजपुर जिले से लाकर पटना थाने में मार पीट की गई,जिसमे एक महिला एवं १३ वर्ष के नाबालिग बच्चे को मानसिक एवं शारिरिक क्षति पहुंची।

पत्रकार के ऊपर हुई गलत एफआईआर को तत्काल हटाने के लिए समस्त पत्रकार साथियो ने हर जिले से ज्ञापन सौंपा ,पत्रकार की गिरफ्तारी रोकने एवं पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को भी तत्काल हटाने के लिए हर जिले से पत्रकारों ने उठायी आवाज , लेकिन उसके बाद से प्रदेश में कई अन्य जगहों पर लगातार पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार एवं बिना जांच एफआईआर होते रहे ,जो चौथे स्तभ्म का सम्मान नही करते है बल्कि उनसे द्वेष रखते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे है जिसका अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ घोर विरोध एवं निंदा करती है ।

पुलिस प्रशासन इस तरह अपने निजी शत्रुता के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल करता है तो यह कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता ।
प्रदेश के गृहमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेने का आश्वासन दिया है ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ से प्रदेश संगठन मंत्री नाहिदा क़ुरैशी , दिनेशचंद्र कुमार , फरहान यूनुस और रमीज़ अशरफी मौजूद रहे ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!