सारंगढ

कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े व गनपत जांगड़े ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर लिया आशीर्वाद..

रुक्मणी विवाह में शामिल हुए और आशीर्वाद लेकर सभी के लिए मंगल कामना की

प्रचार प्रसार के दौरान जशपुर में कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ भव्य स्वागत

सारंगढ़ । विधानसभा में चुनावी पारा अपने चरम सीमा पर है वही क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, अखंड नवधा रामायण का भी आयोजन गांव किया जा रहा है जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो चला है जहां लोग भक्ति में लीन हैं वहीं नेता चुनाव को लेकर घर-घर दस्तक देकर आशीर्वाद में जुटे हैं आज महानदी तट जशपुर कछार में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े व उनके पति गनपत जांगड़े अलग-अलग समय में पहुंचकर व्यास पीठ से आशीर्वाद लिए और उन्होंने उपस्थित भक्तजन व समस्त ग्राम वासियों को संबोधित कर अपने लिए आशीर्वाद मांगा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपका गांव धार्मिक गांव है जहां मकर संक्रांति का भव्य मेला आयोजित होता है जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचकर पुण्य के भागी बनते हैं और लगातार आपके गांव में धार्मिक आयोजन होते हैं जिसमें हम लोगों को शामिल होने सौभाग्य प्राप्त होती है आज चुनाव नजदीक है हम आपके बीच दोबारा आशीर्वाद मांगने आए हैं पूर्व में आप सभी ग्राम वासियों ने एकतरफा वोट देकर हमें विजयी बनाया था इस बार भी आप सब से उम्मीद है की अधिक से अधिक वोट देकर हमें दोबारा सेवा का अवसर देंगे आप सबको पता है आपके गांव में लगातार हमने विकास कार्य किए हैं और आगे भी विकास कार्य होंगे आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी लगातार किसान और सभी वर्ग के लिए काम कर रही है साथ ही साथ दोबारा सरकार बनने पर फिर से किसानों का कर्ज माफी, 200 यूनिट बिजली बिल मुफ्त, नर्सरी से स्नातक तक मुफ्त शिक्षा ,500 रुपये में गैस सिलेंडर जैसे जनकल्याणकारी योजना को लागू कर सभी वर्ग के स्तर को ऊपर उठाने काम करेगी ऐसे सरकार को आप सबको दोबारा बनाना है….

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!