Uncategorized

आखिर ऐसा क्या है इस पटवारी में जिसकी काफी शिकायते है फिर भी शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग ?


बिलासपुर -: शहर इस समय अवैध प्लाटिंग की चपेट में है रोज कुछ न कुछ सुनाई दे रहा है यहाँ अवैध हो रहा है वहाँ अवैध हो रहा है लेकिन ये अवैध हो कैसे रहा है इस पर भी जरा ध्यान दीजिए जब एक पटवारी की शहरी क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग,जमीन की बंदरबाट में शिकायत आ रही हो ,एसडीएम से लेकर कलेक्टर, मंत्री तक शिकायत हो रही है लेकिन शिकायत को खींचा जा रहा है कि अब शिकायत कम होगी लेकिन ऐसा नही हो रहा है ।
एसडीएम, कलेक्टर से लेकर मंत्री जी इससे परेशान होकर उसका तबादला किसी ग्रामीण क्षेत्र में करते है शहर में शांति हो जाती है सबकुछ सामान्य सा होने लगता है उस हल्के के लोगो को ऐसा लगता है अब परेशानियों से सामना नही करना पड़ेगा जो उस पटवारी के रहते हो रही थी, लेकिन कुछ दिनों की ही ये शांति होती है मंत्री जी बड़ी बड़ी बाते करते हुए अवैध प्लाटिंग रोकने का लंबा चौड़ा भाषण मीडिया के सामने देते है कि अब अवैध प्लाटिंग पर कसा जाएगा शिंकजा,कार्यवाही करने की बात पर जोर देते है लेकिन दो दिन बाद होता है इसका उल्टा दो दिन बाद तीन पटवारियों की एक तबादला सूची जारी होती है उसमें वो ही पटवारी जिसकी काफी शिकायत थी जनता परेशान थी शहर में अशांति थी सभी जगह उसी की चर्चा होती रहती थी मंत्री जी और प्रशासन की तरफ से उसी पटवारी को फिर से शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग की लिस्ट में नाम आता है मतलब उसे ट्रांसफर करके वापस लाया जाता है इसमें बस इतना फर्क होता है कि उसका क्षेत्र हल्का वो नही होता है जहाँ उसकी काफी शिकायत होती रही है अब वो दूसरे हल्के में ट्रांसफर हो कर आ जाता है लेकिन अब यहाँ के लोगो को डर भी सताने लगा है कि उनकी जमीनों का क्या होगा उन्हें अब किन किन परेशानियों से गुजरना पड़ेगा और अब फिर से शहर में इस पटवारी की चर्चा शुरू होना चालू हो गई कि अब खेल खेला वहाँ होगा?


में आपसे इस पटवारी का नाम का जिक्र बिल्कुल भी नही करूँगा इस लिस्ट को आप देखते ही समझ जाएंगे कि वो कौन है अब बेचारे उस हल्का के लोग जिनकी जमीन वहां है उन्हें डर सताने लगा है ,लेकिन इससे प्रशासन और मंत्री जी को कोई लेना देना नही क्योकि इन्हें फील्ड में रह कर जनता की परेशानियों से कोई मतलब नही क्योकि इन तक न तो जनता पहुँच पाती है और न ये जनता तक पहुचना चाहते है मंत्री जी को नेतागिरी यहाँ करना नही उनका क्षेत्र यहां से बहुत दूर है तो उन्हें जो करना चाहिए मतलब भाषण देना कि हम अवैध प्लाटिंग में कार्यवाही वगैरा वगैरा करेंगे कर रहे है वो मीडिया के सामने समय समय पर करते रहेंगे।
जनता की तकलीफ अब उस हल्के में दिखाई देगी फिर शिकायतो का सिलसिला चलेगा और यू ही इस प्रकार पटवारी शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग कराते रहेंगे कभी इस हल्का कभी उस हल्का लेकिन वो रहेंगे शहरी क्षेत्र में ही इसलिए बिलासपुर की जनता अब इसी प्रकार जीने की आदत अब डाल लें ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!