Uncategorized

किसान के बाद गरीब महिला ने आर आई सन्ध्या नामदेव पर पैसा मांगने का लगाया आरोप ।

बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर से की शिकायत ।

गरीब महिला की शिकायत पिछले 6 माह से उसे आर आई सन्ध्या नामदेव ने सीमांकन रिपोर्ट नही दी ।

संध्या नामदेव (आर.आई )

बिलासपुर -: बिलासपुर शहर में ये क्या हो रहा है कि जिसको देखो राजस्व के मसले पर पटवारी, आर आई से परेशान नजर आ रहा है अभी कुछ ही दिनों पहले कोनी के किसान ने महिला आर आई सन्ध्या नामदेव पर सीमांकन न करने एवं पैसे मांगने की शिकायत बिलासपुर कलेक्टर से की थी अभी उस शिकायत का निराकरण भी नही हुआ था एक गरीब महिला ने भी इस आर आई सन्ध्या नामदेव पर सीमांकन रिपोर्ट न देंने का आरोप लगा दिया जिसकी शिकायत महिला द्वारा बिलासपुर कलेक्टर को गई हैं उसे पिछले 6 माह से घुमाया जा रहा है लेकिन आज तक उसे सीमांकन रिपोर्ट नही मिली है इन्ही सब से परेशान हो कर महिला ने बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर से सन्ध्या नामदेव की शिकायत की है ।

शिकायत कॉपी


आखिर ये महिला आर आई सीमांकन के लिए इतना परेशान क्यो करती है इसकी काफी शिकायतें सुनी जा रही है लेकिन प्रशासन किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने के मूड में नजर नही आ रहा है क्योंकि जिस किसान ने पहले शिकायत की थी उसे आज तक बिलासपुर कलेक्ट्रेट से न्याय नही मिला पाया है । एक तरफ राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल मीडिया से कहते है कि राजस्व में कोई भी मामले पेंडिंग नही होंगे और तहसीलदार से लेकर पटवारी आर आई सभी काम को समय पर पूरा करें लेकिन बिलासपुर राजस्व में ऐसा कुछ भी फॉलो होता नजर नही आ रहा है ,बिलासपुर में पटवारी,आर आई कि काफी शिकायतें है वे जनता को काफी परेशान करते है उनके कार्य को समय पर नही देते है जिससे आये दिन किसी न किसी पटवारी आर आई कि शिकायत एसडीएम, कलेक्टर, या मंत्री से होती रही है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!