Uncategorized

भ्रष्टाचारी बाबू अरुण दुबे का हुआ तबादला,सरकार के आदेश से बौखलाकर अधिकारियों के खिलाफ कर रहा है साजिश,फर्जी मार्कसीट के सहारे कर रहा नौकरी,रायपुर ,जांजगीर,कोरबा में दर्जनों बंगले!

प्रदेश सरकार ने उस भ्रष्टाचारी बाबू अरुण दुबे को जिले से बाहर का रास्ता दिखा दिया है जिसने अपने वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की गंगा बहाकर अरबों की संपत्ति बना डाली। आदिवासी विकास विभाग के निर्माणा शाखा में पदस्थ अरुण दुबे नाम के इस बाबू की फितरह ही एक भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारी की है जिसका प्रभाव जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक है। आदिवासी विकास विभाग के तात्कालीन सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे के साथ मिलकर इसके सरकारी राजस्व को जमकर चोट पहुंचाई और राजधानी रायपुर समेत कोरबा में कई बिल्डिंगे तान ली। इन्हीं हरकतों के कारण प्रशासन ने अरुण दुबे को श्रीकांत दुबे के साथ नाप दिया था लेकिन उंची पहुंच होने और भ्रष्टाचार से कमाए गए पैसों के कारण यह फिर से अपने पुराने स्थान पर आ गया। सांप की तरह कुंडली मारकर बैठे इस बाबू अरुण दुबे ने अपने विभाग के अभियंताओं और चपरासियों तक को नहीं बख्शा जिनके नाम पर दो करोड़ रुपयों का फर्जी भुगतान चेक के माध्यम से अपने खातों में कर लिया। अरुण दुबे को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी मिली है। नौकरी के लिए अरुण दुबे ने जो दस्तावेज पेश किए है उसमें उसने अपने पिता को जीवित दर्शाया है जबकि नौकरी लगने से तीन साल पूर्व उसके पिता की मौत हो चुकी थी। तो फिर क्या नौकरी करने वाला शख्स कोई और है? या फिर चमत्कारी तरीके से उसने अपने पिता को जिंदा कर लिया?। ये वो तमाम ऐसे सवालात है जिसकी अगर बारिकी से जांच की जाए तो बड़ा भ्रष्टाचार आ सकता है। आज के दौर में साधारण सा दिखने वाला यह अरुण दुबे अरबों की संपत्ति का मालिक हैं। रायपुर में इसके जहां सात मकान है पहीं कोरबा में तीन। आम जनता की कमाई को अपने स्वार्थसिद्धी के लिए उपयोग करने के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद राज्य शासन ने इसका तबादला दूसरे जिले में कर दिया है यही वजह है,कि यह अब काफी बौखला गया है और अपने अधिकारियों के खिलाफ समाचार पत्रों में अनर्गल खबरे छपवाकर अपने को पाक साफ करने की कोशिशों में जुट गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...