Uncategorized

शासकीय उचित मूल्य दुकान कोतमरा संचालक की मनमानी

सारंगढ़।सारंगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत कोतमरा के शासकीय उचित मूल्य दुकान मे हितग्राही राशन लेने नहीं जा रहे हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक हेमा जायसवाल मनमानी कर रहे हैं। हेमा जायसवाल छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करती है। वही सहयोग मिला महिला समूह की अध्यक्ष के रूप में है। ग्राम पंचायत भवन या समुदायिक भवन, शासकीय उचित मूल्य दुकान भवन या कोई भी शासकीय भवन में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन करना है। लेकिन ग्राम पंचायत कोतमरा में संचालक ने निजी मकान में शासकीय अनाज को रखा गया है। और निजी मकान में ही शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन वितरण करूंगा कह रहा है।ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा शासकीय भवन दिया गया है। लेकिन संचालक की मनमानी निजी मकान में राशन समान शक्कर, गेहूं ,चावल आदि सामान को रखा गया है। और आज दिनांक तक राशन वितरण करना चालू नहीं किया गया है ।ग्राम पंचायत के हितग्राही किसी के घर में राशन लेने नहीं जाएंगे कह कर सरपंच से शिकायत कर रहे हैं ।लेकिन संचालक की मनमानी रवैया से ग्राम पंचायत सरपंच के साथ समस्त हितग्राही कोई भी शासकीय भवन में राशन वितरण होगा।तभी राशन लेने जाने की बात कह रहे हैं।

शासकीय उचित मूल्य दुकान का आवंटन के संबंध में विस्तार प्रकाशन दिनांक 17-09- 2020 को कराया गया जिसमें आवेदन पत्र जमा किए जाने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2020 निर्धारित था।जिसमें ग्राम पंचायत में मुनादी के साथ चस्पा भी किया गया था। जिसमें इच्छुक महिला समूह ग्राम पंचायत आवेदन प्रस्तुत किए। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ ने प्रस्तुत आवेदन पर सहयोग मिणा महिला समूह कोतमरा को योग्य समूह बताकर उचित मूल्य दुकान का संचालन आवंटन करने का आदेश कर दीया गया। जिसमें विभाग के द्वारा दावा आपत्ती का अवसर भी नहीं दिया। गांव में मुनादी एवं दावा आपत्ती के संबंध में ग्राम पंचायत को कोई जानकारी नहीं मिला। जिसमें महिला समूह और ग्राम पंचायत कोतमरा को पता ही नहीं चला की दावा आपत्ति और आदेश कब और कैसे हुआ। जब सहयोग मीणा महिला समूह कोतमरा के संचालक ने निजी मकान घर में राशन को लेकर कोतमरा गया । तभी ग्राम पंचायत कोतमरा के साथ समस्त हितग्राही एवं महिला समूह को जानकारी हुआ। तब जाकर शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए प्रस्तुत किए गए आवेदन के साथ प्रकरण की समस्त दस्तावेज की नकल जानकारी ली गई। जिसमें दावा आपत्ती का कोई दस्तावेज संलग्न नहीं है। सत साहेब महिला समूह ने रायगढ़ कलेक्टर से शिकायत अपील की है।

शासकीय उचित मूल्य दुकान मे हितग्राही राशन लेने नहीं जा रहे हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक हेमा जायसवाल मनमानी कर रहे हैं। हेमा जायसवाल छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करती है। वही सहयोग मिला महिला समूह की अध्यक्ष है।
यह की छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा सारंगढ़ कोड 0835 बैंक मित्र के रुप में हेमा जायसवाल पंजीयन क्र.3NIC0113 है । संचालक को ग्रामीण बैंक के नियमानुसार बैंक समय 10:00 से 5:00 तक संचालन करना है एवं बैंक के समीप रहकर कार्य करना है ऐसे समूह को शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन करने का उचित प्रतीत नहीं होता।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!