सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम पंचायत खुडुभाठा के आश्रित ग्राम बरतुंगा में,घर में रहे सुरक्षित रहे का अभियान चलाया गया

सारंगढ़:- पूरे विश्व मे चल रहे कोविद-19 जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहे, लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा। जिले में लॉकडाउन लगाया गया को लेकर हर एक व्यक्ति को परेसानी का सामना करना पड़ है कि इस कोरोना वैश्विक महामारी से निजाद कैसे मिले लोगो मे देखने को मिल रहा है की हर प्रकार का उपाय किया जा रहा है कि जल्द से जल्द इस महामारी से छुटकारा मिले।

वही सारंगढ़ विधानसभा अंतगर्त आने वाले ग्राम पंचायत खुडुभाठा के आश्रित ग्राम बरतुंगा में सीता महिला समूह ने श्याम बाई कुर्रे के नेतृत्व में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए मुहिम चलाया गया की घर मे रहे सुरक्षित रहे, साथ ही साथ दो गज दूरी मास्क जरूरी का नारा लगाते मास्क बाटते हुए पूरे बस्ती में भ्रमण किया गया,
साथ में उर्मिला कुर्रे,पवित्रा बाई महिलाने ,गंगा बाई कुर्रे,रेखा महिलाने अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।




