उद्यानिकी विभाग बिलाईगढ़,क्षेत्र पेंड्रावन में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के हाथों से किसानों को जैविक खाद वितरण किया गया।

बिलाईगढ़:-उद्यानिकी विभाग बिलाईगढ़ सहायक संचालक उद्यान जिला बलौदाबाजार में श्री आर.के. वर्मा व वरिष्ट उद्यान विकास अधिकारी श्री के.एस. पैकरा के मार्गदर्शन में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी विवेक कुर्रे और पिंकी टंडन द्वारा जिला खनिज न्याय संस्थान (DMF) योजनांतर्गत ग्राम सलिहा बेलटिकरी और बिसनपुर के किसानों को
माननीय संसदीय सचिव एवं विधायक श्री चंद्रदेव राय जी के हाथों से टूलकीट सेट जिसमे मुख्य रूप से बैटरी चलित स्प्रेयर , हाजरा, सीकेटियर , आरी, हसिया, कुदाली, फावड़ा आदि और बैगन एवम टमाटर के हाइब्रिड बीज साथ मे 10 प्रकार के जैविक खाद एवं दवाई का वितरण किया गया ।
जिसमे उपस्थित रहें श्री ताराचंद देवांगन जिला सदस्य खनिज संस्थान न्यास ,ब्लॉक कोंग्रेस कमेंटी अध्यक्ष श्री पंकज चन्द्रा जी, कृषि सभापति श्री सोहन जसवानी, साथ मे पूर्व सभापति मुंद्रिका राय जी एवं कोंग्रेस कार्यकर्ता सामिल रहे !




