Uncategorized

सारंगढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज, नर्सो के व्यवहार से मरीज परेशान

सारंगढ़। वैश्विक कोरोना महामारी के दौर में जहां पूरी दुनिया स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संजीदा है वहीं सारंगढ़ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सुस्त और यहीं के कुछ महिला स्टाफ अपने अकड़ वाले व्यवहार से मशहूर है।

बता दे की आज नगर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा कुत्ता काटे जाने वाला वैक्सीन का तीसरा डोज लगवाने अस्पताल पहुंचा तो अस्पताल में ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी ने तमाम कायदे कानून की बातें उनको बोलने लगी, जबकि सामने खड़ा व्यक्ति स्वयं एक विद्वान वकील है। विदित हो कि कुत्ता काटने का दो डोज इसी अस्पताल में लगाया गया है यह तय डोज का तीसरा डोज था।

इस चिकित्सकीय आपातकाल में लोगो ने स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा है किन्तु लगता है शासकीय अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी अभी तक अपनी जिम्मेदारी को समझ नहीं पाए हैं।

देखना वाली बात तो यह है की अभी इसमें सुधार के लिए अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, इसी कारण विभाग लोगो को विश्वास पाने में असमर्थ रहा है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!