Uncategorized

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के स्थायी सदस्य ने कोरोना योद्धा सम्मान के लिए BNA24 न्यूज़ के महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया।

नई दिल्ली- कोरोनावायरस के वैश्विक संक्रमण ने पूरे देश में हाहाकार मचाया लेकिन समाज सेवी संस्था एवं जनप्रतिनिधि के साथ-साथ डॉक्टर और सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जन सेवा कर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के साथ-साथ मानवता का भी परिचय दिया है। इसी का परिणाम है कि वैश्विक महामारी के संक्रमण को हराने में कामयाबी मिली है। इस प्रतिकूल समय मे मानव सेवा को जमीनीस्तर में चरितार्थ कर मानवता का परिचय देने वाले योद्धाओं को BNA24 न्यूज़ के द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है।

कोरोना योद्धाओं के सम्मान के इस क्रम में सदस्य स्थाई समिति सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं परामर्शदात्री जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं बिहार के गया सांसद विजय कुमार को भी कोरोना योद्धा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। सांसद विजय कुमार ने नेशनल न्यूज़ एजेंसी BNA24 न्यूज़ दिल्ली द्वारा आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान 2021 की प्रशंसा करते हुए प्राप्त सम्मान के लिए BNA24 न्यूज़ के महाप्रबंधक देवेंद्र कुमार को पत्र के माध्यम से आभार व्यक्त किए है।

मानव सेवा को दृष्टिगत रखते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी योद्धाओं को BNA24 न्यूज़ परिवार बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...