Uncategorized

आपदा को अवसर में बदलता राधाकृष्ण अस्पताल पैसा नहींं तो बाँडी नहीं

सारंगढ़ । स्थानीय राधा कृष्ण हॉस्पिटल में आए दिन मौत का तांडव हो रहा है । चाहे कोरोना वायरस पेशेंट हो या अन्य किसी बिमारी से पीड़ित मरीजों के साथ ।आए दिन छोटी बड़ी घटना , दुर्घटना सामने आ रही है । वही आज ताजा मामला ग्राम पंचायत रापागुला का है । गांव के उप सरपंच कृष्णा साहू एवं खेमराज साहू , विरेन्द्र साहू आदि ने बताया कि – गत दिनों गांव के ही महिला श्याम बाई साहू जो कोरोना पीड़ित महिला थी । उसको दिनांक 20- 4- 2021 को दोपहर 1 बजकर 28 मिनट में राधाकृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ में भर्ती किया गया था । हॉस्पिटल प्रबंधक द्वारा तत्काल एडवांस ₹40 हजार रुपए जमा कराया गया ।

विदित हो कि – कोरोना मरीज श्यामा बाई साहू पहले दिन एवं दुसरे दिन ठीक थी । आवेदक द्वारा इलाज संबंधित जानकारी ली गई तो डॉक्टरों के बयान आपस में विरोधाभाषी बयान सामने आया । एक डॉक्टर दीनदयाल साहू का कहना था कि – आपकी माता को तीन डोज रेमडेसिविर का इंजेक्शन लग चुका है । बाद में डॉक्टर डी डी साहू द्वारा पुनः कहां गया सुई नहीं लग पाई है । हमें क्षमा करो ।

श्याम बाई साहू

ज्ञातव्य हो कि – अस्पताल प्रबंधन द्वारा आज सुबह 5 बजकर 55 मिनट में फोन किया गया कि – आपकी माता का तबीयत ठीक नहीं है । आप आ जाओ , पहुंचने पर पता चला की माताजी की मौत हो चुकी है । राधा कृष्ण हॉस्पिटल की घोर लापरवाही से मेरी माता की मौत हुई है । जिसका जांच करवाना चाहता हूं । मेरे द्वारा डिस्चार्ज का बिल भरा गया तो उसमें भी आना कानी की जा रही है । हमें यही लग रहा है कि – जो बिल हमें बना कर दिया गया है वह मरीज को नहीं लगाया गया है । जिसकी शिकायत हमारे द्वारा आज सारंगढ़ थाने में की गई है । वही नगर के इतने बड़े नीजि हॉस्पिटल द्वारा मरीजों के परिजनों के साथ धोखा और मरीजों के ईलाज में लापरवाही अक्षम्य है । आए दिन यहां मरीजों के साथ पैसों के लेनदेन मेंं खींचातानी के कई मामले सामने आ चुके हैं ।

सूत्र का मानना है कि – आपदा को अवसर में बदलने वाले राधाकृष्ण अस्पताल पर कार्यवाही होनी चाहिए । आज राधा कृष्ण अस्पताल द्वारा बिना कोरोना वायरस इंजेक्शन रेमडेसिविर लगाएं , उसका बिल लिया जाना और बिल ना देने की स्थिति में डेड बॉडी देने के लिए आनाकानी भी की जा रही है । इस तरह से अस्पताल प्रबंधक की घोर लापरवाही और मरीजों को परेशान कियें जाने की शिकायत बार बार आ रही है ।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

रापागुला के मरीज को राधाकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया था । जहां रुपए की कुछ लेन देन का मामला है । फिलहाल शिकायत प्राप्त हुई है ।आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

गौरी शंकर दुबे टीआई सारंगढ़

पेसेंट का सबेरे 5 बजकर 55 मिनट पर निधन हो गया । जो कोरोना मरीज थी रेमडेसिविर इंजेक्शन वह इंजेक्शन प्रॉपर नहीं लग पाया था , मुझे लगा कि – वह इंजेक्शन लग गया होगा । लेकिन मरीज के परिजनों ने दीपक शर्मा से पूछा तो उन्होंने बताया की इंजेक्शन नहीं लग पाया है ।

डाँ . डीडी साहू अस्पताल प्रबंधक राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!