Uncategorized

सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह का कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न

सारंगढ़। इस वर्ष होने वाले नगर पालिका चुनाव में मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज पालिका चुनाव प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह का सारंगढ़ आगमन हुआ। जहां पर स्थानीय शिशु मंदिर स्कूल परिसर में नगर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा परिचर्चा किया गया।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में व्याप्त विषयो से प्रभारी को अवगत कराया साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा चुनाव प्रभारी के समक्ष रखा।

तत्पश्चात विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए।

*वर्तमान पार्षदो से बंद कमरे में चर्चा किया गया*

चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह ने नगर पालिका के वर्तमान पार्षद एवम् अध्यक्ष अमित अग्रवाल से बंद कमरे में चर्चा कर वर्तमान परिस्थिति एवम् ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा किया गया है, जिसमें पार्षद सत्येन्द्र बरगाह, अजय गोपाल, सोना यादव, सम्मे लाल कुर्रे, मनोज जायसवाल, गणेश महाजन, अमित तिवारी, उद्धव निराला उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में पूर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर, नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी रिंकू, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया, नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि नाथ खूंटे, वंदना मनोज लहरे, (संयोजक भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रायगढ़) मनोज लहरे, मंडल महामंत्री एस कुमार, आईटी सेल सह संयोजक मयूरेश केसरवानी, राजा गुप्ता, अजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण लहरे, महामंत्री दिलीप टंडन, संतोष चौहान, अजा मोर्चा मीडिया जिला संयोजक कृष्णा कुमार महिलाने,अनुरोध पटेल, आयुष्मान नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!