Uncategorized

सारंगढ़िया बना विधि विधायी विभाग के प्रमुख सचिव

सारंगढ़ :- स्थानीय नगर के स्वर्गीय मनोहर तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र रामकुमार तिवारी जिन्होंने हायर सेकेंडरी की परीक्षा सारंगढ़ शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण किए थे । सारंगढ़ अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि – न्यायाधीश रामकुमार तिवारी के बारे में यह बात हमेशा कही जाती और चर्चा में रहा है कि – वह कितने अनुशासन प्रिय व नियमों को लेकर कितना सख्त है । विदित हो कि – उनके चेंबर में घुसने की हिम्मत किसी में नहीं होती । यहां तक की वे किसी अधीनस्थ को भी अपने चेंबर में बुलाते हैं तो अधिनस्थ मिलने के पहले घबराता था कि – उससे कोई चूक तो नहीं हो गया है । न्याय के क्षेत्र में एक मिसाल कायम करने वाले शख्सियत रामकुमार तिवारी जी है । न्यायिक सेवा में रामकुमार तिवारी एक ऐसा नाम व शख्स है , जो सिद्धांतों के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी समझौता नहीं कियें । उनकी यही खूबी , बेदाग छवि को देखते हुए ही छत्तीसगढ़ शासन ने विधि एवं विधायी विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है ।

ज्ञातव्य हो कि – 23 दिसंबर 1967 को सारंगढ़ के राजापारा में मनोहर तिवारी के आंगन में जन्म लेने वाला यह बालक कौन जानता था ? यह बालक इस ठंडी मौसम में जन्म लेकर अपने अनुशासन , कर्तव्यपरायणता और कर्मयोग से शहर को ठंडी और शीतल हवा देगा । रामकुमार के नाम से विख्यात यह शख्स अंतर्मुखी और बहिर्मुखी प्रतिभा से सारंगढ़ की माटी को सुभाषित करेगा । इनकी सज्जनता इनके चेहरे में साफ झलकती है । शानो शौकत से दूर रहने वाले राम कुमार तिवारी जी 1994 में न्यायिक सेवा में आए और इस बीच प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में अपनी सेवाएं देते रहे हैं । रामकुमार तिवारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर बेमेतरा जगदलपुर मैं भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं । वर्तमान में रायपुर में इस पद पर लंबे समय से पदस्थ थे । सरकार इसके पूर्व भी अतिरिक्त सचिव विधि के पद पर इनकी सेवाएं ले चुकी है ।

सारंगढ़ अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय तिवारी के साथ ही साथ अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए यह बात कही कि – सारंगढ़ की माटी में एक से एक नायाब हीरे निकले हैं । जिनमें कुलपति कौशल चौबे , मुख्य सचिव शरदचंद बेहार, डीजीपी विजय शंकर चौबे, रजिस्टार जनरल रामकृष्ण बेहार , राँ चीफ बड़गैय्या जी और वन विभाग के चीफ दिनेश उपाध्याय और बड़गैय्या भैया जी कलेक्टर , एसडीएम जैसे पदों की तो गणना ही नहीं है । वही राम कुमार तिवारी के विधि विधायी विभाग के प्रमुख सचिव बनने के बाद शहर का सीना 56 इंच हो गया है । शहर के समस्त अधिवक्ताओं ने बधाई दिये है । साथ ही साथ उनके साथ विद्यार्थी जीवन जीने वाले साथियों ने भी उन्हें बधाई दी है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!