Uncategorized

सरिया थाना प्रभारी विवेक पाटले से पत्रकार जगन्नाथ बैरागी के खास मुलाकात।

रायगढ़/सरिया:- पुलिस का काम एक बहुत ही दिलचस्प पेशा है और हमारे भारतीय सिनेमा में हमारे हीरों या नायक ने फिल्मों में पुलिस की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य किया है। पुलिस हमारी सुरक्षा को सुनिश्चित करती है, और हमारे लिए दिन-रात काम करती रहती है। हमारे सामाज के लोगों को जैसे इलाज के लिए डॉक्टर की जरुरत होती है, इमारतों के निर्माण के लिए एक इंजीनियर की जरुरत होती है, उसी तरह अपने आस-पास के इलाकों में शांति और सौहार्द के बनाए रखने के लिए एक पुलिस की आवश्यकता होती है। हमारे सामाज में विभिन्न तरह के लोग एक साथ रहते है और एक साथ रहना भी उनके लिए आपसी संघर्ष को भी बढ़ा सकता है। इसलिए समाज में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के अपराध की घटना को रोकने के लिए ही हमारी पुलिस दिन-रात कार्य करती है। कुछ ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी हैं “सरिया थाना प्रभारी विवेक पाटले”…

थाना कोई भी हो थानेदार विवेक पाटले का अंदाज नही बदलता-

कहा जाता है शेर का कोई इलाका नही होता वो जिस जगह जाता है वहीं राज करता है। कुछ इसी अंदाज में मुजरिमों/अपराधीयों के लिए कहर बनकट टूटते हैं “विवेक पाटले”। चाहे वो रायगढ़ हो, छाल या वर्तमान सरिया थाना .विवेक पाटले का वही अंदाज कायम है। वर्तमान सरिया थाने में पदस्त विवेक पाटले के पदभार संभालते ही शराब और गांजा तस्करों को दिन में तारे दिखने शुरू हो गये है। आते ही ताबड़तोड़ कार्यवाही से गुनहगारों के हौसले पस्त जान पड़े हैं।

शांति व्यवस्था कायम कर अपराध मुक्त समाज ही मेरा लक्ष्य- विवेक पाटले

जब आज मीडिया की टीम ने थानेदार विवेक पाटले से मुलाकात की तो आत्मिक चर्चा के दौरान विवेक पाटले ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य परिक्षेत्र में शांति बहाली के साथ समाज को अपराध मुक्त करना है। सरिया क्षेत्र में एक ऐसी पुलिस की छवि कायम करने का सपना है जहाँ एक आम आदमी भी पुलिस को अपना परिवार माने और बड़े से बड़े अपराधी भी कानून के नाम से ख़ौफ़ खाये। विवेक पाटले ने आगे बताया कि पुलिस कप्तान अभिषेक मीना के मार्गदर्शन में अपना सर्वोक्ष योगदान देने मि कोशिश रहेगी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!