Uncategorized

वार्ड नं 15 में भाटिया रेसीडेंसी के पीछे कालोनियों का गंदा पानी एकत्रित होने से महामारी का खतरा?

पार्षद सुनीता मानिकपुरी ने कहा प्रपोजल नगरनिगम को दिया लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ।

(गोविन्द शर्मा ) की कलम से

बिलासपुर -: मंगला ग्राम का कुछ हिस्सा वार्ड नं 15 में आ गया है लेकिन वार्ड की समस्या नगर निगम में जुड़ने के बाद से ज्यादा खराब हो गई है ।
वार्ड जब से नगरनिगम में जुड़ा तब से निवासी बहुत परेशान है एक तरफ नगरनिगम प्रपार्टी टैक्स के दबाव बना रही है वही न तो साफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है न ही सड़को ,लाइटों पर भी ध्यान दिया जा रहा रात के समय मेनरोड हो या कालोनी लाइटे बन्द रहती है सड़को हाल इतना बुरा है कि आये दिन एक्सीडेंट हो रहे है ।
भाटिया रेसीडेंसी के ठीक पीछे आसपास के कालोनियों का गंदा पानी इकठ्ठा हो रहा है जिससे मच्छर की भर मार सी हो गई है गन्दा पानी के निस्तारी का कोई व्यवस्था नही है महामारी के फैलने की आशंका नजर आ रही है पानी इतनी मात्रा में है कि ऐसा लगता है कोई तालाब हो लेकिन नगरनिगम को ये सब नही दिखाई दे रहा है उसे तो सिर्फ क्षेत्र से प्रपार्टी टैक्स कैसे निकाला जाए उसकी ज्यादा फिक्र है ।
सुनीता मानिकपुरी (भाजपा पार्षद)-: पार्षद से जब वार्ड में हो रही समस्या के बारे जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि नगरनिगम में वार्ड के विकास के लिए एक करोड़ रुपये का कार्य का प्रपोजल भेजा था लेकिन नगरनिगम ने उसे कम बजट का प्रपोजल बना कर देने को कहा कि अभी निगम में पैसा नही है उसके बाद हमने 70 लाख का काम का प्रपोजल भेजा है वार्ड इतना बड़ा है कि इन पैसों से ज्यादा काम नही हो पायेगा लेकिन कुछ तो काम हो यही उम्मीद करके निगम को रोज बोलती हूं ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!