Uncategorized

चंदाई पँचायत के कारनामे फिर शुर्खियों पर, सीसी रोड में दिखी गड़बड़ी..

सारंगढ़। चंदाई सरपँच /सचिव के कारनामें खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। पहले तो सरपँच/सचिव सीसी रोड पास कराकर पैसा खाने को आतुर थे या यूं कहें सरपँच चित्रलेखा मनहर और सचिव जनक राम जयसवाल पूरी तरह गबन ही कर चुके थे। वो तो भला हो गांव के जागरूक युवा और मीडिया का जिन्होंने समय रहते सरपँच/सचिव के मुंह से मानो निवाला छीन लिया। पहले तो जनता को इनके मंशा की सूचना दी फिर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत से जनपद सीईओ को अवगत कराया जिस कारण पँचायत को मजबूरन सीसी रोड बनवाना पड़ा। अब जब सीसी रोड बनवाया भी तो उसे भी न तो मानक स्तर पर बनाया गया और न ही मानक मोटाई का ध्यान रखा गया। आदर्श ग्राम की राशि को सी,सी रोड में लगाया गया।

किनारे में मोटाई ठीक ठाक और मध्य में सिर्फ 4 इंच..!

कोर कटिंग करने आये इंजीनियर ने जब कोर कटिंग कर मापन किया तो गड़बड़ी स्वतः उजागर हो गयी। निर्मित सीसी रोड को के किनारे तो आंख में धूल झोंकने के लिए 8 इंच तक रखवाया गया था, परन्तु बीच सड़क पर कोर कटिंग करने पर 4 इंच की मोटाई रख कर शासकीय राशि को बंदरबाट करने की कोशिश की गयी थी।

जनपद सीईओ अभिषेक बैनर्जी पर टिकी सबकी नजर-

चंदाई पँचायत की शिकायत दर शिकायत पर मौन साधे जनपद सीईओ श्री बैनर्जी अब क्या अपने इंजीनियर की बात मानकर कार्य अनुरूप रुपये आहरण करवाते हैं, या फिर एक अमानक स्तर का रोड सारंगढ़ में पास होकर मामला ठंडे बस्ते में चल जायेगा? ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!