Uncategorized

कोसीर थाना के सिपाही क्षेत्र के शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए निकाले मार्च।

कोसीर- क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व बढ़ते अपराधों को रोकने जिला एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ राजेश कुकरेजा व उच्च अधिकारियों के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन पर कोसीर थाना प्रभारी रूपेंद्र नारायण साय ने अपनी टीम के साथ रात्रिकालीन पैदल फ्लैग मार्च निकालकर गांव गांव भ्रमण किया । बता दें कि रात्रि में चोरी एवम लूटपाट की घटना,संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस लगातार सक्रिय है और दिन-रात लगातार पेट्रोलिंग करती नजर आती हैं। वहीं प्रभारी साय ने बताया कि जिला एसपी जी के दिशानिर्देश पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया है जिसका उद्देश्य अपराधों की गतिविधियों में रोकथाम,अपराधियों में डर और आम जनता के में मन में कोसीर पुलिस के प्रति विश्वास को लेकर यह मार्च निकाला गया है और आगे भी यह जारी रहेगा पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा ले रही है और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा व अपराधों में कमी लाने निरंतर प्रयासरत है। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी रूपेंद्र साय के साथ,सउनि.शिवनाथ टंडन,सउनि.पुष्पेंद्र मल्होत्रा,प्रधान आरक्षक कुलधर मांझी,जीतराम लहरे,सुरेश बर्मन, अमित दिव्य, रामकुमार पटेल,भागवत बरेठ,आनंद निराला, अनिल खटकर व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!