Uncategorized

गोड़म, हिर्री, भेड़वन एवं हरदी समेत अनेक केन्द्रों पर नही पहुची वैक्सीन

स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन की कमी से लोग परेशान : दीनानाथ खूंटे

स्वास्थ्य विभाग से खुंटेजी ने की वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग

सारंगढ़ : फिर से लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंडल स्तर पर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है इस कारण से टीकाकरण केन्द्रों पर लाइन लम्बी होने लगी है ये कहना है भाजपा प्रदेश पदाधिकारी दीनानाथ खुंटे का। उन्होने बताया कि सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों में वेक्सीन उपलब्ध नही होने की जानकारी मिली थी इस पर सारंगढ़ बी एम ओ डॉ आर एल सिदार से चर्चा उपरांत नगर के स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामवासियों को कोरोना वैक्सीन लगवाया गया। खुंटे जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन नही पहुंचा पा रही है जिस कारण लोगो को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कोरोना वैक्सीन लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर तो रही है पर छत्तीसगढ़ की निकम्मी सरकार सही मात्रा में टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन उपलब्ध कराने में असफल हो रही है। खुंटेजी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा करोना वैक्सीन को लेकर आयु सीमा 45 वर्ष तक कर दी गई है, जिसको लेकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सभी केन्द्रों पर वैक्सीन पहुचाने की व्यवस्था किया जाये जिससे ग्रामीणों को कोई परेशानियों का सामना करना ना पड़े।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!