Uncategorized

नगर निगम बिलासपुर में शामिल ग्राम पंचायतें जो अब वार्ड बन गए है लेकिन विकास के नाम पर जीरो।

नगरनिगम में शामिल ग्राम पंचायतों के नागरिकों को विकास का इंतजार ?

(गोविन्द शर्मा की कलम से)

बिलासपुर/: अपने बढ़ते हुए शहरों को देखना कौन नही चाहता है उसी तारतम्य में बिलासपुर की जनता एवं जुड़े ग्राम पंचायतों एव अब वार्ड में तब्दील हुए जनता को भी लगने लगा था कि अब शहर से जुड़ने के बाद नगर निगम से मिलने वाली सारी सुविधाओं का लाभ उन्हें मिलने लगेगा लेकिन ऐसा होता दिखाई नही दे रहा है।
आपको बताना चाहता हूं भाजपा शासन के 15 साल में बिलासपुर शहर का परिसीमन नही हुआ जिसके चलते शहर का विकास रुक सा गया था शहर के विकास के लिए समय समय पर धन राशि आती रही लेकिन शहर के छोटे होने के कारण एक ही काम को साल के साल अदल बदल कर कार्य किया जाता रहा है जिसमे हमेशा भ्र्ष्टाचार का आरोप भी लगता रहा है जिसमे सबसे बड़ी योजना सिम्प्लेक्स की रही जो आज तक अधूरी है ऐसी कई योजनाओं पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगता रहा है लेकिन शहर का विकास न उस समय हुआ और न आज शहर का परिसीमन होने के बाद शहर से जुड़ी ग्राम पंचायतों को जोड़ कर नगर निगम में शामिल किया गया ।

अब आते है नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायतों की, जब इस नगर निगम में जुड़े वार्डो में घूमने जाओ तो ये आज भी शहर से बाहर विकास की बाट जोहते नजर आ रहे है इनकी सोच ये है कि इससे अच्छा तो ग्राम पंचायत में थे कि कुछ तो कार्य होता नजर आता था लेकिन अभी न तो विकास ने कोई पूछने वाला है,जबकि अभी सरकार बदली कांग्रेस ने वादा भी किया था जुड़े वार्डो में विकास दुगने गति से होगा लेकिन समस्याओं से घिरे ये वार्ड आज भी महापौर से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार कर रहे है कि कब विकास होगा उन्हें कब सुविधाओं में शामिल किया जाएगा ।
अंतिम में हम छोटे (ग्राम) में ही अच्छे थे बड़े (नगरनिगम) में होकर तो ओर बर्बाद हो गए। विकास की ओर देखते ग्राम पंचायतों के नागरिक ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!