बसना

छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने के लिए जोगी कांग्रेस का दें साथ- अनामिका

प्रेस रिपोर्टर जनाब खान की खबर

बसना। विगत कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़ी डॉ अनामिका पाल को बसना विधानसभा से जनता कांग्रेस छ.ग. (जे) का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके बाद से वे विधानसभा के गांवों में घर-घर पहुँचकर प्रचार अभियान में जुट गई हैं। समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े होने के कारण आमजनों में उनकी अच्छी छवि बनी हुई है। ऐसे में उन्हें ग्रामीणजनों विशेषकर महिलाओं का अच्छा समर्थन प्राप्त हो रहा है। आज उनके द्वारा बसना विधानसभा अंतर्गत परसवानी, सागुनढाप, चैनडीपा, रीखादादर, सांकरा, धरमपुर, बगारदरहा, लाटादादर, लारीपुर, लोरम आदि अनेक ग्रामों में जनसंपर्क किया गया। ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. अजीत जोगी के द्वारा छत्तीसगढ़ को विकास का गढ़ बनाने का सपना देखा गया था। इसी सपने को साकार करने के लिए उनके द्वारा जनता कांग्रेस छ.ग.(जे) का गठन किया गया था। इस पार्टी के माध्यम से वे पूरे प्रदेश का विकास करना चाहते थे। उनके सपने को ही साकार करने और छ.ग. को एक नई दिशा देने के लिए उन्होंने प्रदेश में जोगी कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छ.ग. को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी किसानों को सभी के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। यही कारण है कि छ.ग. जनता कांग्रेस के द्वारा उनकी सरकार बनने पर किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य 4000 रूपये प्रति क्विंटल देने की घोषणा की गई है, ताकि अन्नदाता किसानों के साथ सही न्याय हो सके। इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरूष एवं युवा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...